MP Ladli Behna Yojana: बैंकों में महिलाओं के लिए बनाई जाएंगी हेल्प डेस्क, आवेदक महिलाओं में उत्साह

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए जिन हितग्राही मझिलाओं का बैंक अकाउंट नहीं है। उनके खाते खोलने हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं।

jabalpur

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज की हाल ही लॉन्च हुई महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना के प्रति आवेदकों में गजब का उत्साह हैं। बिना किसी परेशानी के योजना के लिए आवेदन हो रहे हैं। जबलपुर में भी हर वर्ग की महिलाएं योजना की शर्तों के मुताबिक आवेदन करने कैम्प में पहुंच रही हैं। अभी तक जिले में 97 हजार 685 महिलाओं ने आवेदन किए। वहीं प्रशासन इस योजना के लिए लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क बनाने पर भी जोर दे रहा हैं।

mp

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के तहत जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन भी लाड़ली बहना योजना की कार्य प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं का ई-केवायसी कराएं, डीबीटी कराए और ऑनलाइन फार्म भराएं, इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न करें। उन्होंने एडीएम से कहा कि सभी बैंकों में लाड़ली बहना योजना को लेकर हेल्प डेस्क बनवाना सुनिश्चित करें। महिलाएं जब बैंक में खाता खुलवाने या डीबीटी कराने जाएं तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी उन्हें अटेंड करे और उनके सहयोग करें।

बैंकर्स भी योजना के क्रियान्वयन के लिये बैंक खाता खुलवाने, E-KYC कराने और डीबीटी कराने में सहयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी महिला के बैंक खाता नहीं खुला है, तो महिला अपनी इच्छानुसार बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खुलवा सकती हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिला यदि बैंक जाती है तो उसके आधार लिंकिंग की जाए, साथ ही डीबीटी भी कराएं। कलेक्टर ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस दिशा में सक्रियता से कार्य करें, ताकि सभी पात्र महिलाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल जाए।जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस चित्रांशु त्रिपाठी के मुताबिक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारम्भ की गई थी। जिले में अभी तक योजना के लिए 97 हजार 685 महिलाओं ने आवेदन किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+