Khalistani Supporter: सीएम शिवराज पर जूता फेंकने वाले को 25 हजार डॉलर का इनाम, SJFआतंकी नेता पन्नू का Video
MP के जबलपुर में ट्रैक्टर पर आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगाकर जुलूस में शामिल युवक के पकड़े जाने के बाद SJF बौखला गया है। संगठन के नेता पन्नू ने CM शिवराज पर जूता फेंकने वाले को 25 हजार डॉलर इनाम का ऐलान किया है।

Khalistani Supporter SJF Pannu's video viral:एमपी के जबलपुर में खलिस्तानी सपोर्टर की गिरफ्तारी से सिख फॉर जस्टिस संगठन के बौखलाहट सामने आई है। SJF के घोषित आतंकी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जूता फेंकने वाले को 25 हजार डॉलर इनाम का ऐलान किया है। एक वीडियो जारी करते हुए पन्नू ने अपने इरादे भी बताए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पन्नू कह रहा है कि जरनैल सिंह भिंडरावाले को उनके संगठन ने शहीद का दर्जा दिया और सरकार उसे आतंकवादी बोल रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऊपर जूता फेंकने वाले को 25 हजार डॉलर इनाम वाले वायरल वीडियो से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के समर्थित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का है। जिसमें वह जबलपुर में गिरफ्तार हुए भिंडरावाले के समर्थक परम जोत सिंह सांगा को लेकर गुस्से में बोलते नजर आ रहा है। वीडियो में पन्नू बोल रहा है कि 'हम इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन पर भरोसा नहीं करते, न ही हम यूनियन के तौर पर भारत में भरोसा करते है' इसलिए ये चुनौती दे रहा हूं।

दरअसल जबलपुर में सिख समाज की संकीर्तन रैली में 22 वर्षीय परम जोत सिंह सांगा ट्रैक्टर पर आतंकी भिंडरावाले की फोटो लगाकर शामिल हुआ था। जिसमें वह खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले के गाने भी बजा रहा था। फोटो के कैप्शन में 'नो कॉम्पिटिशन' लिखा हुआ था। यह खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो परम जोत को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी परमजोत दूध की दुकान चलाता था। उसके पिता ने दिल्ली में हुए किसान आन्दोलन में भी हिस्सा लिया था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कई अहम् जानकारी भी लगी है। जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। परमजोत को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications