Khalistan Supporter: एमपी के जबलपुर में पकड़ा गया खालिस्तानी समर्थक, ट्रैक्टर पर भिंडरावाले का लगाया था पोस्टर
एमपी के जबलपुर में पुलिस ने एक खालिस्तानी समर्थक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिख समाज की रैली में ट्रैक्टर पर आतंकी भिंडरावाले का पोस्टर लगाकर घूम रहा था। पुलिस आरोपी के कनेक्शन के बारे में पता लगा रही है। जांच एजेंसियां

एमपी के जबलपुर में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुतबिक पकड़े गया युवक पिछले दिनों सिख समाज के संकीर्तन जुलूस में ट्रैक्टर लेकर शामिल हुआ था। जिसमें उसने आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगा रखी थी। आरोपी पर खालिस्तानी समर्थक होने का दावा किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है, जिसमें बड़ा खुलासा हो सकता है। बताया गया कि 18 दिसंबर को कई इलाकों में सिख समाज की संकीर्तन रैली निकली थी। जिसमें 28-30 साल का यह संदिग्ध युवक एक ट्रैक्टर लेकर शामिल हुआ था। ट्रैक्टर पर संदिग्ध युवक ने पंजाब के ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर लगाया हुआ था। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी से क्या बरामदगी हुई है, अभी यह पता नहीं चल सका है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि रैली शामिल ट्रैक्टर में किस मकसद से जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगाईं। सूत्रों के मुताबिक दूसरे राज्यों से भी पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने संपर्क साध सकती है।

इस मामले को लेकर प्रदेश की जांच एजेंसियां भी एक्टिव हो गई है। आरोपी के सिलसिले में इनपुट जुटाए जा रहे है। आपको बता दें कुछ समय पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' के लिए भारत में जासूसी करने के आरोप में चंडीगढ़ से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। मध्य प्रदेश में भी इसी साल बुरहानपुर जिले से भी एक खालिस्तानी समर्थक को पकड़ा गया था। कई महीनों से आसन सिंह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि आरोपी आसान सिंह लंबे वक्त से अवैध हथियारों की सप्लाई में लिप्त रहा।












Click it and Unblock the Notifications