KBC 14: हॉट सीट पर नहीं बैठ पाई जबलपुर की सुनयना, क्योकि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने...

जबलपुर, 26 अगस्त: मेगा टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 14) में एमपी के जबलपुर की बहू सुनयना नजर आई। बॉलीवुड स्टार अभिताभ बच्चन के साथ बैठने का सुनयना का सपना तो पूरा होगा, लेकिन वह गेम शो की हॉट शीट पर नहीं बैठ पाई। दरअसल फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कंटेस्टेंट के रूप में वह गेम में जल्दी जबाब नहीं दे पाती है। सुनयना त्रिपुरी वूमेंस क्लब की अध्यक्ष है।

KBC के जरिए अमिताभ से मुलाकात

KBC के जरिए अमिताभ से मुलाकात

हर किसी का बड़ी हस्तियों से मिलने का सपना होता है। बॉलीवुड सेलब्रिटी से मिलने की बात ही कुछ अलग है। कई लोगों का सदी के सबसे बड़े महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना कौन बनेगा करोड़पति गेम शो के जरिए पूरा हो रहा है। करोड़ों दर्शकों की पसंद इस शो में शामिल होना ही बड़ी बात हैं।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जबलपुर की सुनयना

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जबलपुर की सुनयना

26 अगस्त को KBC के प्रसारित होने वाले एपिसोड में जबलपुर की रहने वाली सुनयना जायसवाल की एंट्री होगी। कुछ दिनों पहले यह एपिसोड रिकॉर्ड हुआ था। जिसका प्रसारण होगा। सुनयना यूपी बिहार महासंघ के राजेश जायसवाल की पत्नी है। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के दस कंटेस्टेंट में शामिल होने का उन्हें मौका मिला।

नहीं बैठ पाई हॉट शीट पर

नहीं बैठ पाई हॉट शीट पर

जानकारी के मुताबिक प्रसारित होने वाले एपिसोड की कुछ दिनों पहले मायानगरी मुंबई में गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में शो की शूटिंग हुई थी। हॉट शीट पर पहुंचने के पहले सुनयना को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का पड़ाव पार करना जरुरी था। लेकिन इस पड़ाव में पूछे गए तीन सवालों का सबसे पहले और सही जबाब देने में सुनयना कामयाब नहीं हो सकी। जिससे वह गेम शो से बाहर हो गई।

अमिताभ से मिलना ही सबसे बड़ी जीत

अमिताभ से मिलना ही सबसे बड़ी जीत

सुनयना को भले ही अमिताभ के साथ हॉट शीट पर बैठकर KBC के सवालों का जबाब देने का मौका नहीं मिल सका। लेकिन शो तक पहुंचने को सुनयना बड़ी उपलब्धि मानती है। उनका कहना है कि टीवी शो में उनका सबसे पसंदीदा यही प्रोग्राम है। अभी तक के जितने सीजन हुए उसमें वह एक भी एपिसोड देखना नहीं भूली। इनके पति राजेश जायसवाल भी टीवी स्क्रीन पर पत्नी को देखकर बेहद खुश नजर आए। उनका कहना था कि यह मेरे जीवन का अत्यंत रोमांचित और अविस्मरणीय पल था।

22 साल पूरे हो रहे KBC के सफ़र को

22 साल पूरे हो रहे KBC के सफ़र को

आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में टेलिकास्ट हुआ था। 13वें सीजन में तीन कंटेस्टेंट्स एक करोड़ रुपए की प्राइज मनी जीतकर गए थे। अभी शो का 14वां सीजन चल रहा है। अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति देश मे करोड़ों लोग देखते हैं और लाखों लाखों लोगों का सपना हैं कि उन्हें माया नगरी में पहुंचकर अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो में में शामिल होने का अवसर मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+