Jabalpur News: सीएम शिवराज से पहले जबलपुर पहुंच गए कमलनाथ, बोले- गवर्नमेंट चलाने का अपना-अपना स्टाइल
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बालाघाट से टिकट नहीं मिल रही है।

Kamal Nath reached Jabalpur:एमपी के महाकौशल की सियासत का पावर सेंटर माने जाने वाले जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह का दो दिन डेरा रहेगा। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां धावा बोला और कांग्रेस के कार्यक्रमों के हिस्सा लिया। स्थानीय विधायकों और पार्टी नेताओं से भी उन्होंने मुलाक़ात की। साथ ही यहां के सियासी मौसम को जानने की कोशिश भी की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। बोले कि गवर्मेंट चलाने का सभी अपना-अपन स्टाइल है। आने वाले चुनाव में प्रदेश की पब्लिक उस स्टाइल का फैसला करेगी।

पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को जबलपुर की याद आ ही गई। ऐसे मौके पर उन्होंने यहां आमद दर्ज कराई, जब चार दिन बाद दो दिन के लिए सीएम शिवराज का डेरा डलेगा। दरअसल कमलनाथ यहां कांग्रेस विधायक संजय यादव के बरगी विधानसभा क्षेत्र समेत पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के स्थानीय विधायकों और नेताओं से मुलाकात की और चुनावी तैयारियों के सिलसिले में गुफ्तगूं की। यहां के सियासी मौसम का मिजाज जानने की कोशिश भी की। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि बिसेन को बालाघाट से टिकट नहीं मिल रही है। इसलिए वो आसपास हाथ-पैर मार रहे है।

25 और 26 जनवरी को सीएम शिवराज जबलपुर में रहेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव से 7 महीने पहले शिवराज को अब महाकौशल याद आ रहा है। पिछले चुनाव में बीजेपी की जिस तरह से दुर्दशा हुई, वह उन्हें पता है। इसी के लिए वह गणतंत्र दिवस के बहाने यहां पहुँचने वाले है। उन्होएँ आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार को महाकौशल की चिंता नहीं है। सिर्फ चुनावी नाटक-नौटंकी और विकास यात्राओं के नाम जनता को गुमराह करना इस पार्टी की आदत बन गई है। छिंदवाड़ा में उनके प्रयासों से बने हनुमान मंदिर हो रही राजनीति को पब्लिसिटी का हिस्सा बताया। कमलनाथ ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को कांग्रेस कभी भी सियासी मुद्दा नहीं बनाती। लेकिन बीजेपी उसी पर राजनीति करती है। बीजेपी ने धर्म का ठेका नहीं लिया है, कि हर विषय पर राजनीति करने कूद पड़े।












Click it and Unblock the Notifications