Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur News: बर्थडे के पहले जबलपुर में कमलनाथ के जले पुतले, पुलिस में पहुंचा Cake मामला

पूर्व सीएम और मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का इस बार का बर्थडे विवादों में घिरा हुआ है। हनुमानजी की फोटो के साथ मंदिर आकृति वाले केक काटने को लेकर आया सियासी भूचाल अब सड़कों पर है। जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कमलनाथ के जगह-जगह पुतले जलाए।इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजयुमो नेताओं का आरोप हैं कि कमलनाथ ने हिन्दू धर्म की मर्यादाओं को तार-तार किया है। लगातार उनके द्वारा इस तरह के कृत्य किए जा रहे है। विरोध जता रहे नेताओं ने FIR दर्ज करने की मांग की हैं।

jabalpur

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा स्थित अपने बंगले पर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन को उपजा विवाद थम नहीं रहा। हनुमानजी की फोटो के साथ मंदिरनुमा केक काटने काटने के कृत्य ने सियासत में आग लगा दी है। दिन में भाजपा नेताओं के बयानों की बौछार के बाद शाम ढलते कमलनाथ के जगह-जगह पुतले जलने लगे। जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर उतर आया। कई जगहों पर कमलनाथ के पोस्टर और पुतले जलाए गए। प्रदर्शनकारी युवा मोर्चा नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि कमलनाथ ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की आड़ में हनुमानजी महाराज का अपमान किया है। यह पूरे हिन्दू धर्म और संस्कृति का अपमान है।

jabalpur putla

युवा मोर्चा नेता शहर के ओमती थाने भी पहुंचे, जहां कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करने लिखित शिकायत दी है। आरोप लगाया गया है कि लगातार प्रदेश कांग्रेस के मुखिया के द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कृत्य किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने एफआईआर दर्ज करने के साथ कमलनाथ की गिरफ्तारी की मांग भी की है। आपको बता दें कि कमलनाथ ने अपने शिकारपुर स्थित बंगले पर केक काटा था। समर्थकों के साथ कीर्ति सुधांशु नाम की महिला केक लेकर पहुंची थी। जिसकी आकृति किसी मंदिर की तरह और उसके ऊपर हनुमानजी फोटो था। उसी केक को काटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+