Kailash vijayvargiya ने बताया मोदी इम्पेक्ट, रोजा अफ्तार करने वाले पहन रहे जनेऊ, बदल रहा है देश
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि देश तेजी से बदल रहा है। मोदी इम्पेक्ट है। जो राजनीतिक दल रोज रोजा इफ्तार में जाते थे, वो आजकल जनेऊ पहनने लगे है और मंदिरों में जाने लगे हैं।

Kailash vijayvargiya: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री और अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई जा रही हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दो टूक कहा कि इसकी जरुरत ही नहीं क्योकि मोदी के कार्यकाल में देश बदल रहा है।
कैलाशविजय वर्गीय ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दल जो सिर्फ रोजा इफ्तार में जाते थे, वो जनेऊ पहनने लगे है और मंदिरों में जा रहे हैं। तेजी से बदल रहे इस देश के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इम्पैक्ट हैं। दूसरे दलों में भी इसका असर नजर आने लगा हैं।

एमपी बीजेपी के बड़े चहेरों में शामिल कैलाश विजयवर्गीय के बेवाक बयान जारी हैं। जबलपुर में उन्होंने हिन्दू राष्ट्र बनाने के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। हालाँकि इससे पहले भी वह हिंदुत्व को लेकर अपने प्रतिक्रिया जताते आए हैं। पार्टी की विचारधारा के साथ अपने मन की बात बताने में कभी नहीं हिचके। यही वजह है कि जबलपुर में उन्होंने दो टूक कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग करने की जरुरत ही नहीं। पीएम मोदी के कार्यकाल में उन्होंने सिर्फ मंदिरों के विकास का ही जिक्र किया। विजयवर्गीय ने जिस अंदाज में यह बात कही, वह उनकी कट्टर विचारधारा को भी साबित करता हैं। हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री समेत कई कथा वाचकों ने एक दूसरे के सुर में सुर मिलाए।

मीडिया के सवालों पर कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति भाजपा कांग्रेस दो ही दलों के बीच रही हैं। तीसरे किसी दल की जनता के बीच गुंजाइश नहीं हैं। बोले कि तीसरी पार्टी कभी भी सक्सेस नहीं हुई। इस बीच विजयवर्गीय से लड़कियों के कपड़ों को लेकर दिए उनके बयान पर जब प्रतिक्रिया जानी तो उन्होंने किसी भी तरह कमेंट्स करने से इंकार कर दिया। आपको बता दें कि विजयवर्गीय के बयान पर विपक्ष की ओर से कई तरह के बयान सामने आए हैं।
ये भी पढ़े- MP में Congress की सरकार बनना BJP के लिए 'शुभ’ रहा, जबलपुर में बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications