Jabalpur News: जबलपुर की सुनीता पहले थी मजबूर, अब बन रही मजबूत, मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना बदल रही जिंदगी

Jabalpur News: एमपी में लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह मिल रही एक हजार रुपये की राशि से गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों की महिलाएं न केवल परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भागीदारी भी बढ़ती जा रही है।

जबलपुर जिले के कुंण्‍डम विकासखंड के ग्राम गौरी की सुनीता बाई मार्को में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने आत्मविश्वास का संचार कर दिया है। पहले गृहस्थी की छोटी-छोटी जरूरतों के लिये पति से पैसा देने की मनुहार करने वाली सुनीता अब घर का खर्च चलाने में पति का हाथ बंटाने लगी है।

सुनीता बताती है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने उसके जैसी कई महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से सुनीता को हर महीने एक हजार रूपये की राशि मिल रही है। अभी तक तीन किस्त उसे प्राप्‍त हो चुकी है और इस राशि‍ को उसने बच्‍चों की पढ़ाई पर खर्च किया है। सुनीता के पति छोटी जोत के कृषक हैं। उसके दोनों बच्चे कुंडम में बहन के पास रहकर स्‍कूली शिक्षा प्राप्‍त कर रहे हैं। सुनीता ने लाडली बहना योजना शुरू करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि योजना का लाभ मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

Jabalpur-s-Sunita-is-becoming-strong-Ladli-Behna-Scheme

सुनीता ने रक्षाबंधन पर विशेष उपहार के तौर पर मिली 250 रूपये की राशि के लिये भी भैया शिवराज को धन्यवाद दिया। उसने बताया कि इस राशि को अपने भाइयों के लिये राखी-रूमाल और मिठाई खरीदने में खर्च किया है। सुनीता ने अक्टूबर माह से योजना की राशि बढाकर साढ़े बारह सौ राशि करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि शिवराज भैया जो कहते हैं उसे पूरा करते भी हैं। ऐसा करके वे बहनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का अपना फर्ज निभा रहे हैं। योजना की राशि बढ़ने से गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों की महिलायें और सशक्‍त तथा स्वाबलंबी बनेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+