Jabalpur के भेड़ाघाट में आया सैलाब, नर्मदा बढ़ते जल-स्तर में 7 युवक फंसे, 3 को निकाला, रेस्क्यू में ड्रोन की मदद

Jabalpur's Bhedaghat: विश्व प्रसिद्द पर्यटन स्थल जबलपुर के भेड़ाघाट-धुआंधार क्षेत्र में नर्मदा का जल स्तर बढ़ने से कई परेशनियां भी बढ़ती जा रही हैं। धुआंधार और उसके नजदीक लम्हेटा घाट घूमने आए 7 युवक अचानक नर्मदा में आए सैलाब में फंस गए। तीन युवकों का रेस्क्यू कर लिया गया हैं।

जिन युवकों को बचाया गया वो न्यू भेड़ाघाट के एक प्वाइंट पर फंसे थे। इन युवकों का रेस्क्यू चल ही रहा था कि नजदीक में लम्हेटा घाट क्षेत्र में भी चार युवकों के फंसे होने की खबर आई। बताया गया ये चार युवक शाम से फंसे है, जिन्हें बचाने के लिए दल-बल के साथ प्रशासन पहुंचा हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहुंची हैं। मौके पर एसडीएम, एडिशनल एसपी समेत कई अधिकारी तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को छुट्टी के दिन ये युवक घूमने के लिए लम्हेटा घाट आए थे।

jabalpurs-bhedaghat-7-youths-got-trapped-due-to-sudden-rise-in-water

Recommended Video

    Jabalpur के भेड़ाघाट में आया सैलाब, नर्मदा बढ़ते जल-स्तर में 7 युवक फंसे, 3 को निकाला

    घूमते हुए ये घाट से गोपालपुर की ओर पहुंच गए। यहां से लगभग सौ मीटर आगे बाएं तरफ जब ये लुत्फ उठा रहे थे, तभी अचानक नर्मदा का सैलाब आ गया। जल स्तर इतना बढ़ गया कि ये युवक अपनी जगह घाट के उस पार नहीं जा सकें। वहां सामने मौजूद लोगों को इन युवकों ने आवाज लगाईं तो घटना का हल्ला मचा। इसके बाद मामले की खबर भेड़ाघाट पुलिस को दी गई। इससे पहले न्यू भेड़ाघाट प्वाइंट के टापू में भी 3 युवक फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

    ड्रोन की मदद से पहुंचाई गई लाइफ जैकेट
    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गोपालपुर-लम्हेटा क्षेत्र में फंसे युवकों को निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा हैं। नर्मदा में जल स्तर बढ़ता जा रहा हैं। बहाव इतना तेज है कि रेस्क्यू के गई जब एक नाव को भेजने का प्रयास किया गया तो वह पलटते-पलटते बची। बहाव तेज होता जा रहा हैं। फंसे हुए युवकों को बचाने के प्रयासों में ड्रोन की भी मदद ली गई। ड्रोन के माध्यम से युवकों को रस्सी और लाइफ जैकेट भेजी गई हैं। भेड़ाघाट थाना इंचार्ज सफीक खान ने बताया कि रात का अंधेरा है. लिहाजा रेस्क्यू में कई दिक्कतें आ रही हैं। फिर भी युद्ध स्तर पर प्रयास जारी है, जल्द ही युवकों को निकाल लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+