Jabalpur News: शहडोल के डाक बाबू की बेटी थी रूबी ठाकुर, पिता बोले- ‘ट्रक ने तो अरमानों को ही कुचल दिया’

दिल्ली की तरह एमपी के जबलपुर में मेडिकल छात्रा रूबी ठाकुर के साथ हुए दर्दनाक हादसे में परिवार के सभी अरमान टूट गए। घटना के बाद अभी तक हादसे वाले ट्रक का पता नहीं चल सका है।

jabalpur

Jabalpur truck accident medical student Ruby Thakur:एमपी के जबलपुर दिल्ली के कंझवाला की तरह हुए हादसे में जिस रूबी ठाकुर की मौत हुई, वह डाक विभाग में पदस्थ डाक बाबू की बेटी थी। पीएम के बाद जबलपुर पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। शहडोल में रूबी को जब अंतिम विदाई दी गई तो उसे चाहने वालों के आंसू छलक उठे। हादसे वाले ट्रक का अभी तक पता नहीं चल सका हैं। ट्रक का पता लगाने कई टीमें लगी है। टोल नाके समेत नागपुर-भोपाल हाइवे के दोनों ओर CCTV फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

jabalpur

शहडोल की रूबी ठाकुर जिसके डॉक्टर बनने का उसके परिवार ने सपना देखा था। सोचा था कि जबलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह उनके अरमानों को पूरा करेगी। पल भर की खबर में वह चकनाचूर हो गए। न तो घर वालों ने और न ही रूबी के साथ पढ़ने वाले दोस्तों ने कभी सोचा था कि ऐसा हादसा होगा। जबलपुर में बुधवार की रात रूबी के साथ जो हादसा हुआ, उसे सुनकर हर किसी का दिल कांप उठा। लगभग 30 मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटती रही और ट्रक रफ़्तार बढ़ाते हुए निकल गया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजन शव लेकर शहडोल पहुंचे। शुक्रवार को रूबी को जब अंतिम विदाई दी गई तो हर किसी की आंखे नम हो गई।

jabalpur

Recommended Video

    Kanjhawala Case में Arvind Kejriwal बोले- फांसी हो, BJP नेता के नामपर जमकर बवाल | वनइंडिया हिंदी

    रूबी के पिता राजकुमार ठाकुर शहडोल में डाक विभाग में बाबू है। 2019 में उन्होंने अपनी बेटी का जबलपुर में एडमिशन कराया था। भाई खड़गपुर में आईआईटी की पढ़ाई कर रहा है। रुधे गले से पिता बोले कि उनकी तो सभी उम्मीदें कुचल गई। रूबी घर की लाड़ली थी। हादसे के बाद ट्रक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जबकि घटना के बाद से ही कई टीमें अलग-अलग रूट पर ट्रक को ढूढने रवाना हो गई थी। कई जगहों के CCTV फुटेज भी खंगाले गए। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि ट्रक का पता लगाने कोशिश जारी है, आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+