Jabalpur News: सना खान हत्याकांड, लाश खोजने वाले को 1 लाख का इनाम, नागपुर पुलिस आरोपी का कराएगी नार्को टेस्ट!
Jabalpur News: महाराष्ट्र के नागपुर से जबलपुर आई बीजेपी नेत्री सना खान की हत्या के बाद लाश का राज महीने भर बाद भी बरकरार हैं। एमपी में नदी समेत कई जगहों पर खाक छानने के बाद जब सना की लाश का सुराग नहीं लगा, तो पुलिस कमिश्नर को लाश खोजने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने का ऐलान करना पड़ा।
हत्यारे पति अमित साहू की गिरफ्तारी फिर बयानों के बाद जबलपुर पुलिस के साथ नागपुर पुलिस ने हिरन और नर्मदा नदी में सीहोर-खंडवा तक खोजबीन की। कही भी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे सना की लाश या उसके अवशेष का पता चल सकें।
इस सिलसिले में नागपुर पुलिस एक बार जबलपुर पहुंची। मानकापुरा थाने का स्टाफ अब दूसरे एंगल पर शव की खोजबीन में जुट गया हैं। वहीं पुलिस टीम का कहना है कि इस मामले में अब आरोपी का नार्कों टेस्ट कराया जाएगा। पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी ने जो बयान दिए और शव हिरन नदी में फेंकना स्वीकारा है, वह सही बोल रहा है या झूठ।

अब तक 5 गिरफ्तार
इस घटनाक्रम में अब मुख्य आरोपी पति अमित साहू समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। जिसमें अमित का नौकर राजेश भी शामिल है, जिसने कार की डिग्गी से खून के धब्बे साफ़ करना कबूल किया था। इसके अलावा रेत माफिया रब्बू यादव और उसका लड़का धर्मेंद्र भी अरेस्ट हैं। इन पर आरोप है कि आरोपी द्वारा कारित की गई घटना की पूरी जानकारी थी, बावजूद इसके पुलिस से जानकारी छिपाई गई।
ये था मामला
मूलतया नागपुर की रहने वाली सना खान एक अगस्त को जबलपुर के लिए निकली थी। अगले दिन सुबह वह अपने पति के ढाबे पहुंची और उसकी मां से आखिरी बात बात हुई। उसी दिन शाम के वक्त जब सना को घरवालों ने कॉल किया तो फोन बंद मिला। अगले दिन भी जब सना के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उसकी मान्कापुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 4 अगस्त को अमित का नौकर हिरासत में आने के बाद शक की सुई हत्याकांड बदल गई। इसके बाद जब अमित पकड़ा गया तो उसने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications