Jabalpur News: जबलपुर तिलवारा हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत
एमपी के जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अपने गांव चरगंवा लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ़्तार बस ने रौंद दिया। जिससे अनियंत्रित हुई बस ने सड़क किनारे खड़े अन्य एक व्यक्ति को भी कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करते थे और रोज काम की तलाश में शहर आते थे। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। वहीं टक्कर मारने वाली बस को जब्त कर लिया गया है। उसके चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र इलाके में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। मजदूरी का काम करने वाले बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे युवक हादसे का शिकार हो गए। नागपुर से जबलपुर आ रही तेज रफ़्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वहां से गुजर रहे वाहन चालकों के रोंगटे खड़े हो गए। टक्कर के बाद बाइक समेत उसमें सवार युवक कई फीट दूर उछलते हुए गिरे। आगे लहराती हुई बस ने सड़क किनारे खड़े अन्य एक और व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर चोट पहुँचने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भिजवाया है।

घटना को अंजाम देने वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तिलवारा थाना प्रभारी के मुताबिक घटना स्थल के आगे हाईवे पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल सके। तीनों मृतक चरगंवा के रहने वाले है, जो मजदूरी का काम करते है और रोज की तरह शहर काम के लिए आए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि NH-7 तिलवारा रोड से ही चरगंवा जाने का रास्ता कटता है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ़्तार पर कोई अंकुश नहीं है। साथ ही गांव के लिए टर्निंग प्वाइंट पर भी सुरक्षा के ऐसे कोई इंतजाम नहीं है, कि वाहनों की रफ़्तार पर अंकुश लगे।












Click it and Unblock the Notifications