Jabalpur News: ‘देह व्यापार एसोसिएट्स एंड इंटरप्राइजेज..’, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गई कलई

एमपी के जबलपुर में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। एक दुकान की आड़ में लंबे वक्त से यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। मौके से एक लड़के और दो लड़की को गिरफ्तार किया हैं।

Prostitution

एमपी के जबलपुर में अय्याशी के अड्डे ऐसे जैसे चाय-पान की दुकानें हो। सिलसिलेवार उजागर होते मामले और इस अवैध धंधे की लोकेशन तो यही साबित करती हैं। शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक एरिया दमोहनाका में एक दुकान की आड़ में यह धंधा पकड़ा गया है। दुकान के बाहर अग्रवाल एसोसिएट्स एंड इंटरप्राइजेज का बोर्ड लगा था और अंदर गंदा कारोबार संचालित हो रहा था। पुलिस ने जब यहां रेड की तो एक लड़का और दो लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देख इसका संचालक फरार हो गया।

jabalpur

जबलपुर के दमोहनाका क्षेत्र में जिस दुकान को वहां से निकलने वाले लोग बड़े इज्जतदार धंधे के तौर पर देखते थे, उसका असली चेहरा सामने आ गया। पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां जैसे ही पहुंची और दुकान में छापा मारा तो वहां अय्याशी का अड्डा आबाद था। एक लड़का और दो लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि अग्रवाल एसोसिएट्स एंड इंटरप्राइजेज का दुकान में बोर्ड लगाकर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। हरीश अग्रवाल नाम के शख्स ने दुकान किराए पर ले रखी थी। यहां दूर-दूर से लोग रंगलेलिया मनाने आते थे। छापे के दौरान दुकान का संचालक हरीश फरार हो गया।

jabalpur

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गोपाल आर्केड के फर्स्ट फ्लोर पर दुकान ले रखी थी। बाहर साइड मेन रोड होने की वजह से सामान्य तौर पर लोग यहां की हकीकत नहीं भांप पाए। लेकिन जब पुलिस को पुख्ता सूचना हुई तो यहां फंटर भेजा गया। उसके बाद योजना बनाकर यहां छापा मारा गया। कोतवाली पुलिस ने मौके से कई तरह का आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हरीश ने इस कारोबार के लिए कुछ एजेंट भी रखे थे। जो ग्राहकों को लेकर आते थे। उसके बदले में उन्हें मोटा कमीशन दिया जाता था।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+