'मौत' बनकर चूल्हे तक पहुंच गया बाइक से लीक हो रहा पेट्रोल, Jabalpur में खाना बना रही महिला की चली गई जान
जरा सी लापरवाही कई बार भारी पड़ जाती है। एमपी के जबलपुर के एक घर में ऐसा ही हुआ। बाइक से रिस रहा पेट्रोल चूल्हे तक पहुंच गया। जहां खाना बना रही महिला की मौत हो गई।

Jabalpur News: शख्स काम से लौटने के बाद घर के आंगन में हर रोज बाइक खड़ी करता था। लेकिन आखिरी रोज गाड़ी से लीक हो रहा पेट्रोल महिला की मौत की वजह बन गया। यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं।
सिहोरा में दाहिया परिवार का दो मंजिला मकान है। नीचे आंगन में रोज रात को संतोष दाहिया अपनी बाइक खड़ी कर देते है। लेकिन उनको क्या मालूम था कि वही बाइक घर में एक बड़े हादसे की वजह बन जाएगा। जिसमें पत्नी की जान तक गंवाना पड़ेगा।
एसआई रचना पाण्डेय के मुताबिक आंगन में जहां बाइक खड़ी थी, उसके थोड़ी दूर चूल्हा था। रोज की तरह संतोष की पत्नी विमला खाना बनाने लगी। तभी थोड़ी देर में अचानक आग लग गई और विमला धू-धूकर जलने लगी। चीख-पुकार मचने पर जब पड़ोसी पहुंचे तो वह बुरी तरह जल चुकी थी।
बताया गया कि विमला आंगन में जहां खाना बना रही थी, उसके नजदीक खड़ी बाइक से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था। पेट्रोल बहता हुआ चूल्हे तक पहुंच गया। फिर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में विमला भी आ गई।

आग बाइक तक भी पहुंच गई और वह जलकर ख़ाक हो गई। वही फाइबर का कूलर रखा था, उसमें भी आग लग गई। बताया गया कि घटना के वक्त विमला घर पर अकेली थी। पति खेत गया हुआ था और दो बच्चे किसी शादी में गए थे।
पड़ोसियों ने किसी तरह आग की लपटों में घिरी विमला को आंगन से बाहर की तरफ निकाला और आग बुझाई। लेकिन तब तक वह 95 फीसदी जल चुकी थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। वहीं ऐसी घटनाएं बताती है कि जरा सी असावधानी और लापरवाही कितनी भारी पड़ जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications