Jabalpur News: नीट में सक्सेस स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, वेटरनरी UG सीटों में 6 दिसंबर से कॉलेज में काउंसलिंग

Jabalpur News: प्रदेश में संचालित हो रहे वेटरनरी यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की काउंसलिंग कमेटी ने सिर्फ दो आनलाइन काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।

प्रवेश प्रक्रिया अब कालेज लेवल काउंसलिंग यानी सीएलसी से होगी। जबलपुर, महू और रीवा स्थित महाविद्यालयों के स्नातक पाठयक्रमों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को पूरे दस्तावेजों के साथ छह दिसंबर को वेटरनरी कालेज जबलपुर आना होगा।

Jabalpur News students successful in NEET counseling

पंजीयन होने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच विश्वविद्यालय की एक्सपर्ट कमेटी करेगी और उन्हें प्रवेश के लिए अनुमति दी जाएगी। सीएलसी राउंड में छह दिसंबर को वेटरनरी, सात दिसंबर को डिप्लोमा और आठ दिसंबर को फिशरी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। सिर्फ नीट में सफल होने वाले विद्यार्थी ही काउंसलिंग का हिस्सा बन सकेंगे। फ्री सीट पर सिर्फ मध्यप्रदेश के विद्यार्थी ही प्रवेश ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+