Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur news: ‘इतना गुंडाराज कि सिख की पगड़ी उछालों-केस पकड़कर पीटों', जबलपुर की घटना पर SGPC ने लिया संज्ञान

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर पैरामिलट्री फोर्स समेत तमाम सुरक्षा बल और लोकल पुलिस की निगरानी में हुए चुनाव के दौरान कांग्रेसी सिख नेता नरिंदर सिंह पांधे के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मामले पर संज्ञान लिया हैं।

कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने घटना की निंदा की और इसे बरबर्तापूर्ण गुंडागर्दी करार दिया। SGPC ने इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान और डीजीपी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की हैं। कमेटी ने कहा है कि पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए।

Jabalpur-news-Sikh-Congress-leader-Narinder-pandhe-beaten

आपको बता दें कि सिख समुदाय में 'पगड़ी और केस' का धार्मिक महत्त्व हैं। जिस ढंग से गुंडागर्दी स्टाइल में घेरकर पांधे पर हमला किया गया और उनकी पगड़ी उछालकर केस का अपमान हुआ, उससे सिख समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। पीड़ित को इंसाफ न मिलने पर पांधे के समर्थकों और सिख समुदाय के संगठन ने आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं।

यह था मामला
दरअसल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो का घटनाक्रम 17 नवम्बर का हैं। चुनाव ई वोटिंग खत्म होने के वक्त बदमाश तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। पांधे ने गुप्तेश्वर में हैली जिम संचालक को इस पूरी घटना का सूत्रधार बताया हैं। घर के सामने जिम की आड़ में रात के वक्त शराबखोरी और अय्याशी का पांधे विरोध करते थे। वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले में पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस इस मामले को चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ बिल्कुल मानने तैयार नहीं। जबकि कांग्रेस, बीजेपी पर भी आरोप लगा रही हैं। महाकौशल चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+