Jabalpur News: आरएसएस चीफ मोहन भागवत पहुंचे जबलपुर, संघ पदाधिकारी के पारिवारिक आयोजन में होंगे शामिल
Jabalpur News: आरएसएस चीफ मोहन भागवत मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे। एक विवाह समारोह में शामिल होने आए भागवत केशव कुटी भी पहुंचे, जहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। खबर है इस दौरान उन्होंने महाकोशल के चुनावी हालातों की भी जानकारी ली।
दरअसल जबलपुर में संघ के प्रांत प्रमुख उत्तम बनर्जी के परिवार मे विवाह समरोह का आयोजन हैं। बनर्जी परिवार ने भागवात समेत संघ के कई और पदाधिकारियों को आमंत्रण भेजा था। जिसके तहत व्यस्त शेड्यूल में से वक्त निकालकर भागवत जबलपुर आए।

उनके आगमन की खबर लगते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया। पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। विवाह आयोजन स्थल और केशव कुटी के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं। इस दौरान अभी तक भागवत ने मीडिया से दूरी बनाए रखी हैं। संघ के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि भागवत का यह निजी प्रवास हैं।
सूत्रों के मुताबिक केशव कुटी में महाकोशल प्रान्त के प्रमुख और अन्य लोगों से भागवत ने विधानसभा चुनाव के संभावित परिणाम के बारे में भी जानकारी ली हैं। मतदान प्रतिशत के नफा-नुकसान का मोटे तौर पर मत जाना गया। आपको बता दें कि महाकौशल की 38 सीटों में इस बार बीजेपी ने कुछ ऐसे भी चहरे उतारे, जो संघ से जुड़े रहे। मंडला बिछिया सीट में बीजेपी प्रत्याशी इसी का हिस्सा हैं। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात ही भागवत दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications