Jabalpur news: एनएच- 12 डिंडौरी शाहपुरा टोल नाके पर गुंडों का तांडव, दिन-दहाड़े आधा सैकड़ा बदमाशों ने की तोड़फोड़
Jabalpur news: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के शाहपुरा टोल नाका पर करीब आधा सैकड़ा बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। आरोप है कि आरोपी हथियार डंडो से लैस थे और टोल प्वाइंट तहस नहस कर दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।
यह वारदात दिन-दहाड़े हुई। अचानक गाड़ियों में भरकर आए 40-50 युवकों ने बेसबॉल के डंडो और रॉड से हमला कर दिया। टोल नाका के केबिन के कांच तोड़ दिए फिर उसके अन्दर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त किया। इस घटना का वहां मौजूद कर्मचारी जब विरोध करने लगे तो बदमाशों ने घेरकर उनके साथ भी मारपीट की।

ख़ास बात यह है कि जिस क्षेत्र में टोल नाका है उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना भी था। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकले। काफी देर बाद पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबलपुर से कार डिंडौरी जा रहे चंद्रेश शर्मा भी इसी टोल नाका से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों में कुछ युवक मुंह बांधे थे।
जबलपुर आईजी उमेश जोगा का कहना है कि इस संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। हमलावर कौन थे और किस इरादे से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया, इसके बारे में पता किया जा रहा हैं। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया हैं। टोल प्वाइंट पर कंप्यूटर सहित बाकी उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया गया हैं।












Click it and Unblock the Notifications