Jabalpur News: एमपी की नई सरकार में जबलपुर से मंत्री बनाने प्रदर्शन, इस तरह की जा रही डिमांड

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में नई सरकार के मंत्रिमंडल में जबलपुर को वाजिव प्रतिनिधित्त्व दिलाने अब कई सगंठन सड़क हैं। पहली दफा ऐसा देखने को मिला जब मंत्रिमंडल गठन के पहले मंत्री बनाने की मांग लेकर सड़क पर उतरे हैं। जबलपुर में इन दिनों इसी मांग पर ज्यादा जोर दिया जा रहा हैं।

जबलपुर की महाकौशल क्षेत्र में हैसियत और बीते कई सालों से चली आ रही उपेक्षा का हवाला देते हुए नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच सहित अन्य संगठनों ने मांग उठाई हैं। तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाए गए कि 2018 और उससे पहले 2013 के कार्यकाल में शिवराज सरकार में जबलपुर की उपेक्षा की गई।

jabalpurnewsprotesttomakeministers

उपभोक्ता मंच के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस बार बड़े भरोसे से बीजेपी के स्थानीय नेताओं को जनता ने चुना हैं। जिस तरह सीएम के रूप में बीजेपी ने नया सरप्राइजिंग चेहरा दिया। इसी तरह महाकौशल और विशेषतौर पर जबलपुर से मंत्री बनाए जाए। विभाग बंटवारे में भी जबलपुर को प्राथमिकता दी जाए।

नागरकि उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डा.पीजी नाजांडे एक और उप मुख्यमंत्री जबलपुर से बनाने की मांग रखी है। वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, पेंशनर समाज, महिला समिति, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, किसान समिति, सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर संघ, अधिवक्ता संघ व पत्रकार संघ आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने इस मांग का समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+