MP News: अब जबलपुर में मिले 50 से ज्यादा गोवंश के कंकाल, पहाड़ी पर बिखरे मिले अवशेष, मचा हड़कंप
Jabalpur News: मध्य प्रदेश में लगातार मिल रहे गोवंश अवशेष को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। जबलपुर में गोवंश के 50 से ज्यादा अंग और कंकाल मिलने से सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर एएसपी सूर्यकांत शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार को एक बार फिर कटंगी के पहाड़ में 50 से ज्यादा गोवंश के कटे हुए सिर और अंग पड़े होने की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई। बता दें कि जबलपुर के इसी कटंगी क्षेत्र में 23 जून को एक बछड़े का शव बोले में मिला था। पुलिस ने इस घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कटंगी थाना पुलिस अभी इस मामले की जांच कर ही रही थी कि बुधवार को एक और बड़ा मामला सामने आ गया।

जानकारी मुताबिक बुधवार की दोपहर गाय चराने के लिए राजकुमार चरवाहा पहाड़ी पर गया था, जहां उसने बड़ी संख्या में गोवंशों के शरीर के अवशेष पड़े देखे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।बता दें कि चरवाहा को जहां गोवंशों के कंकाल मिले हैं, वह क्षेत्र कटंगी क्षेत्र से लगा हुआ है। चरवाहा को पहाड़ी पर बड़ी संख्या में गोवंश के सिर और शरीर के अवशेष पड़े हुए दिखे। जिसके बाद वह घबरा गया और मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही स्थानीय हिन्दूवादी नेताओं को इसकी सूचना दे दी है।
जिसके बाद हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता पहाड़ पर पहुंचे और गोवंश के अवशेषों को इकट्ठा किया। कटंगी थाना पुलिस को भी इसकी सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले पर गंभीरता से जांच की जाए। पुलिस को मौके से एक लकड़ी का टुकड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इसी लकड़ी के ऊपर गोवंशों की हत्या की गई है।
कटंगी के पहाड़ी में गोवंशों के जौ अवशेष मिले हैं उनमें से कुछ गोवंश के सिर तो ऐसे थे जो एक-दो दिन पुराने लग रहे थे, जबकि कुछ 15 से 20 दिन पुराने हैं। भारी गर्मी में सड़ गए है। पूरी पहाड़ी में दुर्गंध फैली है। पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को वेटरनरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी मिलते ही एएसपी सूर्यकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे. कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी ने बताया कि कुछ गोवंश के शव 20 से 25 दिन पुराने है, जबकि कुछ एक से दो दिन पुराने हैं। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications