Jabalpur news: वर्ल्ड फेमस भेड़ाघाट-धुआंधार देखने आए फ्रांसीसी नागरिक, लौटते वक्त ट्रेन की खचाखच भीड़ से उड़े होश

Jabalpur news: किसी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की रेलमपेल यहां के लोगों के लिए आम बात हैं। लेकिन विदेश से आए लोग यात्रियों से भरी खचाखच ट्रेन देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं। मध्य प्रदेश के जबलपुर भेड़ाघाट घूमने आए फ्रांसीसी नागरिकों ने लौटते वक्त स्टेशन पर जब यह नजारा देखा तो उनकी हवाइयां उड़ गई।

प्लेटफ़ॉर्म तो प्लेटफॉर्म रिजर्वेशन काउंटर में घंटो यात्रियों की भीड़ झेलना पड़ा। एक दिन नहीं दो दिन तक कन्फर्म रिजर्वेशन की जद्दोजहद करते रहे। उसके बाद भी उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं नसीब हुआ। हैरान परेशान फ्रांसीसी नागरिकों के बारे में जब रेलवे अफसरों को खबर लगी तो मदद की गई।

Jabalpur-news-French-citizens-famous-Bhedaghat

बताया गया कि फ्रांस के ब्राइले टिफैन और रिवीर पिचओल्ट नाम के नागरिक बेहद परेशान थे। वेटिंग टिकट फिर ट्रेनों में भीड़ देख उन्होंने वेटिंग रूम में अपना ठिकाना बना लिया। बाद में इनकी परेशानी की जानकारी रेलवे के वाणिज्य विभाग के आरक्षण केंद्र के स्टाफ को मिली।

आरक्षण पर्यवेक्षक सुशील कांत वर्मा ने बताया क फ्रांसीसी नागरिकों की व्यथा देख सीनियर ऑफिसर्स को इत्तिला दी गई। फिर ट्रेन न. 22184 में इमरजेंसी कोटा से दोनों पैसेंजर्स का टिकट कन्फर्म हुआ। इसके बाद दोनों नागरिक अपने आगे गंतव्य के लिए रवाना हुआ। रवाना होते वक्त टूरिस्ट फ्रांसीसी नागरिकों ने जबलपुर रेल मंडल के अफसरों की तारीफ तो की लेकिन ट्रेनों की भीड़ देख उनकी स्थिति मुंह सिकोड़ने जैसी थी। ब्राइले टिफैन ने टिकट कन्फर्म कराने में मदद करने वाले अफसरों को धन्यवाद भी दिया। साथ ही ऐसे सीजन में भीड़ से निपटने और व्यवस्था सुधार करने की जरुरत भी बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+