Jabalpur News: एचडीएफसी बैंक में नकली गोल्ड रखकर 2 करोड़ का फर्जीवाड़ा, ऑडिट में खुला राज, 2 आरोपी अरेस्ट

Jabalpur News: बैंक ने जिस व्यक्ति को अलसी-नकली गोल्ड की पहचान करने रखा, उसी की नीयत डोल गई। कुछ लोगों के साथ मिलकर उसने मध्य प्रदेश के जबलपुर में HDFC बैंक को लगभग दो करोड़ का चूना लगाया।

अलग-अलग कई ब्रांच में असली बताकर नकली आभूषणों रखकर लिए गए लोन का खुलासा बैंक की ऑडिट में हुआ। जांच हुई तो पता चला कि बैंक द्वारा नियुक्त उप परीक्षक की मिलीभगत से करोड़ों का लोन ले लिया गया।

Jabalpur-News-Fraud-of-Rs-2-crore-gold-loan

फिर पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह से एचडीएफसी बैंक में लोकेशन मैनेजर विक्रम सिंह चौहान ने इस पूरे मामले की शिकायत की। जिसमें बताया गया कि दो ग्राहक मनोज कुमार पटेल ने 194800 रुपये और राहुल यादव ने 274400/- रुपये का लोन लिया था। सीआईसी विभाग के परीक्षक अजय कुमार सोनी व्दारा आडिट के दौरान स्वर्ण आभूषणों को देखने पर उनकी शुद्धता पर संदेह होने पर सम्बंधित दोनो ग्राहको को नोटिस भेजकर उक्त आभूषणों की जांच हेतु बुलाया गया। लेकिन ग्राहक नहीं आए। जांच में पता चला कि अमानत के तोैर पर दिए गए आभूषण नकली है आभूषणों पर स्वर्ण की परत चढाई गयी है।

ऋण ग्रहिताओ की प्रोफाइल एवं बैंक द्वारा नियुक्त जांच परीक्षक की जानकारी निकाली गयी तो उक्त सभी ऋण प्रक्रिया में बैंक द्वारा नियुक्त उपपरीक्षक सत्य प्रकाश सोनी द्वारा उक्त आभूषण का परिक्षण किया जाना पाया गया, जिससे बैंक अधिकारीयों को उपपरीक्षक सत्यप्रकाश सोनी की भूमिका पर सदेह हुआ। नकली आभूषण अमानत के तौर पर रखकर कुल 83 ऋण जिसकी कुल राशि 1 करोड 99 लाख 76 हजार रूपये लिए गए।

एसपी के निर्देश पर FIR दर्ज हुई फिर गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये अंकित सैनी, पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस केस में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। अरेस्ट आरोपियों को रिमाण्ड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+