Jabalpur News: चुनाव ड्यूटी में जवान को हार्ट अटैक, 20 मिनट में पहुंचा एयरपोर्ट, Air Ambulance से दिल्ली रवाना
Jabalpur News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए बाहरी राज्यों से भी सुरक्षा जवान आए हैं। दमोह जिले में ड्यूटी के वक्त एक पुलिसकर्मी को दिल का दौरा पड़ा। जिसे जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया था।
इलाज के दौरान उसकी हालत में ज्यादा सुधार न होने से स्थिति और नाजुक होती जा रही थी। जिसके बाद उसे दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल भेजने का फैसला लिया गया।

इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल वाली जगह उखरी से डुमना एयरपोर्ट तक पहुंचाने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। तलार दिरी नामा के पीड़ित मरीज को बीस मिनट में एयरपोर्ट पहुंचाया फिर हैदराबाद से आई एयर एंबुलेंस से तलार को दिल्ली ले जाया गया।
सीएसपी कोतवाली रितेश सिंह शिव ने बताया कि तलार दिरी अरुणाचल प्रदेश में हेड कास्टेबल हैं। वहां से एमपी आए पुलिस बल में वह शामिल था। उसकी ड्यूटी दमोह जिले में लगाईं गई थी। मरीज को दिल्ली ले जाने के लिए दोपहर करीब 11.30 बजे काफिला एयरपोर्ट के लिए निकला। एबुलेंस के आगे पुलिस का पायलेट भी चल रहा था जो आगे वाहनों को मार्ग से हटाता गया। ताजा जानकारी के मुताबिक एम्स में तलार दिरी का इलाज शुरू हो गया हैं। उसके परिजन भी वहां पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications