Jabalpur News: कहने को स्नेक्स कार्नर, लेकिन हो रहा था आटो में गैस भरने का धंधा

जबलपुर, 01 सितंबर: शहर में स्नेक्स फ़ूड कॉर्नर की आड़ में धड़ल्ले से अवैध धंधे हो रहे हैं। एमपी के जबलपुर में एक ऐसे ही अड्डे का भंडाफोड़ हुआ, जहां ऑटो गैस रिफलिंग हो रही थी। अवैध रूप से ऑटो में रसोई गैस भरते पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यदि जरा सी चूक हो जाए तो ऐसी जगहों पर बड़ा हादसा हो भी हो सकता है।

jabalpur gas

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों की टीम ने इनपुट के आधार पर जबलपुर के मदनमहल के पास दबिश दी। इस दौरान पवन पुत्र स्नेक्स कार्नर में घरेलू रसोई गैस को आटो में भरते पकड़ा गया। मौके पर दो आटो भी छापेमार दल के हत्थे चढ़े। इस मामले में आटो मालिकों के साथ ही रीफिलिंग करने वाले पर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंह वार्ड पवन पुत्र स्नेक्स कार्नर में लंबे समय से घरेलू गैस आटो रिक्शों में भरे जाने की शिकायत आ रही थीं। जिसे लेकर डीएसओ नुजहत बकाई के निर्देश पर तीन सदस्यीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के दल ने मौके पर दबिश दी। जहां अवैध रूप से संचालित गैस रिफिलिंग सेन्टर का पता चला।

jbp gas

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से दो आटो रिक्शा जब्त किए है। इसके अलावा मौके से पांच घरेलू गैस सिलिंडर, इलेक्ट्रानिक तौल कांटे, दो मोटर सहित रबर पाइप और नोजल भी जब्त किए गए। रीफिलिंग सेंटर के संचालक सुनील गुप्ता सहित आटो चालक शंकर लाल रामनानी, रवि बेन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पिछले दिनों पनागर क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफलिंग के दौरान अचानक एक दुकान में आग गई थी, जिसमे दुकान संचालक बुरी तरह झुलस गया था। उसके बाद प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। सूचना मिलने पर जगह-जगह छापेमारी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+