Jabalpur news: प्रेमी-प्रेमिका गायब क्या हुए? लड़की के पिता ने लड़के के पिता की गोली मारकर कर दी हत्या

Jabalpur news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की-लड़के के पिता के बीच बंदूक तन गई। विवाद इतना बढ़ा कि लड़की के पिता ने लड़के के पिता पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हैं।

वारदात चरगंवा थाना क्षेत्र के सुनवार में हुई। जहां रहने वाला शुभम चढार पर गांव की ही नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा। शनिवार की रात भर गायब रहने पर दोनों के पिता के बीच गांव में विवाद हुआ।

 jabalpur-murder-in-chargamva

रविवार की शाम सूरज ढलते ही दोबारा शुभम के पिता धनसिंह और लड़की के पिता श्याम लाल फिर कहा सुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि श्याम लाल अपने घर में रखी 12 बोर की बंदूक निकाल लाया और उसने धनसिंह पर फायरिंग कर दी। घटना के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे हलके सिंह के पेट में भी गोली लगी। धन सिंह को इलाज के लिए जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो गई।

हलके सिंह को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। एसडीओपी सुनील नेमा का कहना है कि घटना के बाद आरोपी हमलावर फरार है। शुरुआती जांच में लड़के-लड़की का प्रेम प्रसंग ही वारदात की मुख्य वजह प्रतीत होती हैं। उनकी भी तलाश की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+