Jabalpur News: नगर निगम में विपक्ष का सियासी पारा हाई, जबलपुर मेयर पर आरोप, झूठे निकल रहे वादे

JABALPUR

Jabalpur Nagar nigam: भीषण गर्मी का दौर शुरू होने में भले ही अभी वक्त है, लेकिन जबलपुर नगर निगम में विपक्ष का सियासी हाई हैं। कांग्रेसी सत्ता और मेयर पर झूठे आरोप लगाते हुए बीजेपी के पार्षदों ने धरना दे दिया। दिन भर चले धरने में हो-हल्ला तो नहीं हुआ, लेकिन सत्ता पक्ष पर आरोपों की बौछार होती रही। नर्मदा शुद्धिकरण, पेयजल सप्लाई और कई मुद्दे गूंज रहे हैं। इधर मेयर ने विपक्ष के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

जबलपुर नगर निगम के इस कार्यकाल में पहला मौका आया, जब नगर सत्ता के खिलाफ विपक्षी पार्षद धरने पर बैठने मजबूर हुए। दिन भर चले धरने में विपक्षी भाजपाई पार्षदों ने सत्ता पक्ष पर आरोपों की झड़ी लगा दी। नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने चुनाव के घोषणा पत्र फिर शपथ ग्रहण के वक्त वादा किया था, वह नर्मदा शुद्धिकरण की दिशा में मिलने वाले गंदे नालों से निजात दिलाएंगे। लेकिन 8 महीने बाद भी स्थिति जस की तस है। भाजपा पार्षदों के वार्ड में अनदेखी और भेदभाव के आरोप भी लगाए गए। पार्षद बोले कि गर्मी शुरू हो गई है लेकिन अधिकांश इलाके ठंड में भी पेयजल सप्लाई से जूझते रहे।

दूसरी तरफ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने धरने के दौरान ही प्रेस कॉन्फ्रेस भी बुला ली। विपक्ष के तेवरों को देखते हुए वह नर्मदा में मिलें वाले गंदे नाले देखने पहुंच गए। अधिकारियों की टीम भी पहुंची और फटाफट काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। मेयर का कहना है कि विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है। धरने की वजह उनके कुछ राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल न होने की भड़ास हैं। अब तक के कार्यकाल में उन्होंने बुनियादी जरूरतों की पूर्ति से प्रयास किए है। अन्य बातों पर भी ध्यान दिया जा रहा हैं। गर्मी में जल संकट से निपटने माकूल इंतजाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+