Snack Video: जबलपुर-मुंबई गरीब रथ पटरियों पर दौड़ रही थी , तभी ट्रेन के AC कोच में निकल आया जहरीला सांप

Snake in train: मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई के बीच चलने वाली गरीब रथ ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एसी कोच के अंदर एक सांप देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद इंडियन रेलवे को ट्रोल किया जा रहा है।

जबलपुर से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में अचनाक सांप ट्रेन की बर्थ पर लहराने लगा। सांप को देखकर पूरे कोच में हड़कंप और दशहत फैल गई। आसपास की सीटों के यात्री अपनी बर्थ छोड़कर भाग खड़े हुए। यात्री चीखने और चिल्लाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

jabalpur garib rath express train snake

यह घटना कसारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन के कोच नंबर G3 की साइड बर्थ नंबर 23 पर बैठे यात्रियों ने सांप को देखा। यह सांप सीट में लगे पिलर से लटका हुआ था। पास में ही बैठे किसी यात्री ने सांप का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उधर इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई।

Recommended Video

    Snack Video:जबलपुर-मुंबई गरीब रथ पटरियों पर दौड़ रही थी ,तभी ट्रेन के AC कोच में निकल आया जहरीला सांप

    रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोच की गहन तलाशी ली, लेकिन सांप नहीं मिला। जैसे ही ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) पहुंची तो यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित कोच को ट्रेन से हटा दिया गया और उसे एक नए कोच से बदल दिया गया।

    इस घटना ने यात्रियों में डर पैदा कर दिया है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा के लिए और बेहतर कदम उठाने चाहिए। पहले भी ट्रेनों में गंदगी और कीड़ों की समस्या रहती थी, लेकिन अब सांप मिलने की घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

    यह घटना रेलवे की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या रेलवे कोचों की नियमित जांच नहीं की जाती? क्या यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय नहीं हैं? ये सवाल अब रेलवे के सामने हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+