Jabalpur में गोली मारकर महिला की हत्या, रात को घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
जबलपुर में एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गढ़ा इलाके में हुई इस वारदात से सनसनी मच गई।

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रात के वक्त एक महिला पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और छानबीन की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ने घर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
यह वारदात शहर के शारदा चौक क्षेत्र में हुई। सरस्वती चौबे का की हत्या करने वाल शख्स परिचित ही बताया जा रहा है। पीली बिल्डिंग इलाके में रहने वाली मृतका जब घर पर अकेली थी तभी युवक किसी बहाने घर के अंदर दाखिल हुआ और घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया।
घटना की खबर लगते ही मौके पर गोरखपुर संभाग के सीएसपी अखिलेश गौर, गढ़ा टीआई समेत पुलिस टीम पहुंची हुई। शव को पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भी एक्टिव हो गई है। सीएसपी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications