एकतरफा इश्क में दरिंदा बना युवक, नाबालिग लड़की को 70 बार चाकू से गोदा और फोड़ दी आंखें

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एकतरफा प्यार के चलते दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने नाबालिग के ऊपर करीब 70 बार चाकूओं से हमला किया। इस दौरान उसने निर्दयता की हद पार करते हुए मृतका की आंखें भी फोड़ दी। बता दें कि आरोपी 10 दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था।

घर में नाबालिग को अकेले पाकर घटना को दिया अंजाम

घर में नाबालिग को अकेले पाकर घटना को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि आरोपी शिवकुमार चौधरी ने एकतरफा प्यार में तीन महीने पहले लड़की से अश्लील हरकत की थी, जिस कारण उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बीते सोमवार की दोपहर को लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी शिवकुमार ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

हत्या करने के बाद वहीं खड़ा रहा युवक

हत्या करने के बाद वहीं खड़ा रहा युवक

पड़ोसी चीख पुकार सुन घर का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए तो देखा कि नाबालिग लड़की का शव खून से लथपथ पड़ा था। वहीं आरोपी शिवकुमार शव के पास खड़ा रहा। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जेल से छूटते ही हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने ऑनलाइन चाइना चाकू ऑर्डर किया था। करीब तीन से चार दिन तक उसने नाबालिग के घर की रेकी भी की थी।

आंतें तक आ गई थीं बाहर

आंतें तक आ गई थीं बाहर

मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए शिवकुमार से कई बार मन्नतें कीं। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से चीखने की आवाजें आती रहीं। लेकिन लड़की को कोई बचा नहीं सका। बता दें कि मृतका की इतनी बर्बरता से हत्या करने का मामला पूरे इलाके में फैल गया। मृतका की आंतें तक बाहर आ गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+