Jabalpur News: जिला अदालत में पेशी पर आए आरोपी पर चाकू से हमला, हवाई फायर करते हुए भागे हमलावार

एमपी के जबलपुर जिला अदालत में फ़िल्मी स्टाइल में जमकर आतंक बरपा। पेशी से लौट रहे एक आरोपी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। दनादन चाक़ू से वार किया फिर हवाई फायर करते हुए हमलावार फरार हो गए। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात में घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

जबलपुर

एमपी में अदालत परिसर जैसी जगह भी अब महफूज नहीं है। अपराधी तत्वों ने ऐसी जगहों को पेशी पर पहुंचने वाले आरोपियों से दुश्मनी निकालने का सुरक्षित अड्डा बना लिया है। पुलिस के मुताबिक सत्यम कुशवाहा नाम के एक आरोपी के साथ घटना घटित हुई। एक मामले उसे पुलिस कोर्ट में पेशी पर लाई थी। पेशीके बाद लौटते वक्त कोर्ट गेट नंबर 3 के पास घात लगाए कुछ युवकों ने हमला किया। प्रारंभिक जानकारी में पुराना विवाद सामने आया है। जिसमें निहाल नायडू सहित कुछ युवकों ने चाकू से वार किया फिर हवाई फायर फायर करते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया है।

jabalpur

ओमती सीएसपी आरडी भारद्वाज के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस को यह भी पता चला कि जिन आरोपियों ने सत्यम पर हमला किया उनका सट्टे के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। जिस ढंग से दिन दहाड़े कोर्ट परिसर जैसी जगह पर यह घटना हुई, उससे दहशत का माहौल है। वहीं वकीलों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर आरोप लगाने भी शुरू कर दिए है। पुलिस का कहना है कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। साथ फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए एक टीम बनाई है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: नेफिस सिस्टम से हुआ मेखला रिसॉर्ट मर्डर केस का खुलासा, फ़िल्मी कहानी से कम नहीं कातिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+