MP की अदालतों की इस लिंक से मिलेगी Online जानकारी , जबलपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने पोर्टल का किया शुभारंभ

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में अदालतों के कामकाज में एक सुविधा का इजाफा हुआ हैं। जिसका आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। ऑनलाइन पोर्टल से सभी कोर्ट को जोड़ा गया। इससे पक्षकारों को अपनी जरुरत के हिसाब जानकारी हासिल करने में सुविधा होगी।

इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट कई अन्य सुविधाओं के साथ हाईटेक हैं। इससे लंबित प्रकरणों के निपटारे में भी काफी हद तक फायदा हुआ हैं। साथ ही न्यायालयीन कार्यों से संबंधित दूर-दराज के लोगों के समय में भी बचत हो रही हैं।

इसी कड़ी में जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा विकसित ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल नागरिकों के लिये ऑनलाइन आरटीआई आवेदन करने और निर्धारित समय-सीमा में वांछित जानकारी प्राप्त करने का साधन बना। इस ऑनलाइन पोर्टल को सभी प्रकार के ऑनलाइन लेन-देन के लिये साइबर ट्रेजरी से भी जोड़ा गया है। उच्च न्यायालय की मुख्य खण्डपीठ जबलपुर में मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मलिमठ ने आरटीआई के ऑनलाइन पोर्टल का मंगलवार को शुभारंभ किया।

jabalpur-high-court-chief-justice-inaugurated-portal

पोर्टल से उच्च न्यायालय की तीनों खण्डपीठ और जिला न्यायालय की जानकारियाँ मिल सकेंगी। शुभारंभ के दौरान मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति और राज्य के सभी जिला न्यायालयों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश मलिमठ ने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय पूरे देश में प्रारंभ से अंत तक पेपरलेस मोड पर काम करने में अग्रणी है। पोर्टल को इंटीग्रेटेड क्लाउड बेस्ड बनाया गया साथ ही इसे उच्च न्यायालय के डाटाबेस से भी इंटीग्रेटेड किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश मलिमठ ने बताया कि यह पोर्टल आरटीआई में चाही गई जानकारी को उपलब्ध कराने के लिये संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की जिम्मेदारी को तय कर उन्हें जबाबदेह बनाता है। यह सॉफ्टवेयर न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in के ई-आरटीआई टेब पर राज्य के लोक सूचना अधिकारी और संबंधित स्टाफ को, आरटीआई के संबंध में होने वाली ऐसी प्रत्येक गतिविधि की जानकारी जो आवेदक द्वारा चाही गई है, एक क्लिक पर उपलब्ध कराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+