Jabalpur News: फाइव स्टार होटल जैसा रिश्वतखोर कपिल कांबले का बंगला, CBI जांच में सेन्ट्रल GST ऑफिसर्स के राज

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक करोड़ की डिमांड फिर 7 लाख रुपये नकद रिश्वत लेते पकड़े गए सेन्ट्रल जीएसटी अधिकारियों के शौक साधारण नहीं हैं। डेढ़ दो दशक की नौकरी में आरोपियों ने एशो-आराम के हर वो संसाधन जुटा लिए, जो बड़े-बड़े रईसों के यहां देखने को मिलते हैं।

गुटखा कंपनी मालिकों से रिश्वत लेते सीबीआई के चंगुल में फंसी कपिल कांबले और सोमेन्द्र गोस्वामी की गैंग की जांच और तेज हो गई हैं। घर से नकदी, बैंक खाते पता लगने के बाद सभी 5 आरोपियों की अचल संपत्तियों की गहराई से पड़ताल हो रही हैं।

सीबीआई रेड के बाद रिश्वतखोरी के मामले में कथित तौर पर मास्टरमाइंड माने जा रहे कपिल कांबले की कई चौकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कांबले के उस लग्जरी घर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह रहता हैं।

jabalpur-gang-of-central-gst-officers-bribe-case

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद कपिल के इस घर पर भी सीबीआई टीम ने दबिश दी । गुटखा कंपनी के त्रिलोक सेन के आरोपों के मुताबिक पहली 25 लाख की किस्त की रकम बरामद करने टीम पहुंची थी। उसके अलावा अधीक्षक सौमेन गोस्वामी, इंस्पेक्टर विकास गुप्ता, प्रदीप हजारी, वीरेंद्र जैन भी को भी अरेस्ट किया था।

करोड़ों का आलीशान बंगला
सीबीआई की जांच का जब दायरा बड़ा तो रिश्वतकांड में बेनकाब कपिल के आलीशान बंगला का पता चला। 6 महीने पहले रांझी में जेडीए कॉलोनी में कपिल ने मकान खरीदा था। जिसे बाहर से देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत क्या होगी? तीन मंजिला यह बंगला हर लग्जरी इंतजाम से लैस हैं। इसके अंदर पहुंचकर कोई यह नहीं कह सकता कि सरकारी नौकरी करने वाले सरकारी अफसर का घर होगा।

jabalpur-gang-of-central-gst-officers-bribe-case

फाइव स्टार होटल की तरह घर के कमरे
सोशल मीडिया पर भी कपिल के इस घर का उद्घाटन के वक्त का वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें घर के अंदर के इंतजाम भी दिखाई दे रहे हैं। महंगे-महंगे झूमर, इंटीरियर, वुडन वर्क भी शामिल हैं। कोई कमरा या जगह ऐसी नहीं है, जहां AC न लगा हो। वीडियो में वाशरूम की तस्वीर भी है, जिसे देखने पर लगता है कि यहां भी एसी लगे हैं।

jabalpur-gang-of-central-gst-officers-bribe-case

सेंसर ग्लास डोर और जिम
तीन मंजिला इस बंगले में कई जगहों पर सेंसर ग्लास डोर भी लगे हैं। जो अपने आप खुल जाते है और बंद हो जाते। एक मंजिल को कपिल ने जिमखाना भी बनाकर रखा हैं। जिसमें वर्कआउट करने महंगी मशीनें और कीमती सामान भी हैं। आम आदमी को यदि अपने घर पर इन चीजों का इंतजाम करना हो तो उसे दो-तीन साल की पूरी तनख्वाह खर्च करना पड़ेगी।

jabalpur-gang-of-central-gst-officers-bribe-case

फॉरेन टूर का रखता है शौक
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की अब तक पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि कपिल विदेश यात्रा का बड़ा शौकीन हैं। नौकरी पर रहते हुए कई विदेश यात्राओं का भी पता चला हैं। जहां घूमने के लिए इसने पानी की पैसा बहाया। जांच टीम उन प्रमाणों को भी जुटा रही हैं। अपने रिश्तेदारों के यहां शादी और दूसरे आयोजनों में इसकी रईसी का बोलबाला कई बार दिखाई दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+