Jabalpur News: अब धार्मिक गाउन पहनने पर भी पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, सिनोड का फैसला

जबलपुर सेन्ट्रल जेल में बंद पूर्व बिशप पीसी सिंह के गड़बड़ घोटाले का खुलासा होने के बाद चर्च संगठनों द्वारा भी लगातार कार्रवाई जारी हैं। पड़ से बर्खास्त करने के बाद अब पीसी सिंह के पहनावे को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय चर्च संगठन सिनोड ने पीसी सिंह के धार्मिक गाउन पहनने पर पाबंदी लगा दी है। इस सिलसिले में 27 डायोसिस के बिशप समेत पदाधिकारियों की बैठक में फैसला लिया गया। पीसी सिंह के खिलाफ लगे आरोपों फिर ईओडब्ल्यू की अब तक हुई जांच में 4 हजार पन्नों की चार्ज शीट बनी है।

jabalpur

क्रिश्चियन सोसायटी और संगठनों के विभिन्न बड़े पदों पर रहते हुए धार्मिक गुरु बनकर जबलपुर के पीसी सिंह ने जो काले कारनामे किए, उसकी सजा तो उसे कोर्ट से मिलेगी। लेकिन उससे पहले मिशनरी संगठन अपने स्तर पर उसके खिलाफ कार्रवाई का चाबुक चलाते जा रहे है। चर्च ऑफ़ नॉर्थ इंडिया ने पीसी सिंह को सभी पदों से बेदखल कर दिया था। ईओडब्ल्यू छापे के बाद उजागर हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े फिर उसमें उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका के बाद चर्च संगठनों की लगातार बैठके हो रही है। हाल ही में दिल्ली में सिनोड की बैठक हुई, जिसमें लगभग 27 डायोसिस के बिशप और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें पीसी सिंह के धार्मिक गाउन पहनने पर अब एतराज जताया गया है।

jabalpur

बैठक में सर्व सम्मति से फैसला किया गया है कि पीसी सिंह भविष्य में यदि वह उस धार्मिक गाउन को पहनता है, जो बिशप रहते हुए चर्च की सभाओं और मिशनरी प्रोग्राम में पहनता आया, तो वह कृत्य नियम विरुद्ध माना जाएगा। संगठन के द्वारा क़ानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पीसी सिंह पर चेयरमैन रहते हुए चर्च और मिशनरी संस्थानों की बेशकीमती जमीनों के हड़पने और करोड़ों की हेराफेरी के आरोप है। शैक्षिणिक संस्थानों की फीस में गोलमाल के भी ईओडब्ल्यू को सबूत मिले थे।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: क्या पूर्व बिशप पीसी सिंह की पत्नी भी जाएंगी जेल? CNI ने सभी पदों से किया बर्खास्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+