Jabalpur News: क्या पूर्व बिशप पीसी सिंह की पत्नी भी जाएंगी जेल? CNI ने सभी पदों से किया बर्खास्त
चर्च लैंड स्केम और शैक्षणिक संस्थानों की फीस घोटाले के आरोपों में घिरे पूर्व बिशप पीसी सिंह को सीएनआई के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई सीएनआई तीन सदस्यीय बिशप की एक कमेटी ने की है। यह कमेटी FIR और उसके बाद लगातार लग रहे आरोपों की जांच कर रही थी। इसके साथ ही पीसी सिंह मामले में उनकी पत्नी नोरा सिंह पर EOW ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 8 स्कूलों की प्रबंधक और आशा केंद्र की निदेशक नोरा के खिलाफ भी जांच टीम को गड़बड़ियों के सबूत मिले है।

पूर्व बिशप पीसी सिंह जेल जाने के बाद लगातार गड़बड़ घोटाले की जांच जारी है। जबलपुर से लेकर दिल्ली CNI मुख्यालय तक पड़ताल की गई। जिसमें कई अहम् दस्तावेज ईओडब्ल्यू की टीम ने बरामद किए थे। ताजा जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी पीसी सिंह की पत्नी नोरा सिंह भी आरोपी बनाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि नोरा सिंह आठ स्कूलों की प्रबंधक रहते और आशा केंद्र की निदेशक रहते हुए वह अपने पति के साथ फर्जीवाड़े में शामिल रही। इस सिलसिले में ईओडब्ल्यू टीम के अफसरों ने नोरा सिंह को अपने ऑफिस में पूछताछ के लिए तलब किया है।
दूसरी तरफ CNI ने पीसी सिंह को पहले ही सभी पदों से निलंबित कर चुका था। एक बैठक हुई थी जिसमें ईओडब्ल्यू छापे फिर एफआईआर में शामिल आरोपों को चर्च ऑफ़ नार्थ इंडिया ने गंभीर माना था। इसके बाद मामले की गंभीरता से जांच के लिए तीन सदस्यीय बिशप की कमेटी बनाई थी। कमेटी ने भी आरोपों को सही माना है, जिसके बाद पीसी सिंह को सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया है। उसका बेटा पीयूष पाल सिंह और राजदार सहयोगी सुरेश जैकब भी आरोपी है। दोनों को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया था और वह भी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में है।












Click it and Unblock the Notifications