EOW: आरोपी बिशप पीसी सिंह को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट में 30 सितंबर को फिर होगी सुनवाई
जबलपुर, 26 सितंबर: देश के कई हिस्सों में चर्च लैंड स्कैम के आरोपों से घिरे बिशप पीसी सिंह अभी भी जेल में ही रहेगा। बिशप की ओर से हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी। जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। बिशप की अर्जी का ईओडब्ल्यू की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। आय से अधिक संपत्ति और फर्जीवाड़े की शिकायतों की चल रही जांच का हवाला दिया गया। साथ है EOW की ओर से कहा गया कि यदि आरोपी जेल से बाहर आता है तो मामले से संबंधित साक्ष्य प्रभावित हो सकते है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत देश के कई हिस्सों में मिशनरी संस्थानों की करोड़ों की बेशकीमती जमीन को खुर्द बुर्द करने के आरोपी बिशप पीसी सिंह को हाईकोर्ट से भी अभी राहत नहीं मिली है। बिशप की ओर से मप्र हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई। जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई, लेकिन जांच ईओडब्ल्यू की जांच टीम ने जमानत अर्जी का विरोध किया। ईओडब्ल्यू ने जांच के दौरान सामने आ रहे साक्ष्यों के प्रभावित होने की संभावना जताई गई। जिसके बाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार तक केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए है। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी।

बिशप के घर छापे से उजागर हुई करोड़ों की संपत्ति
चर्च ऑफ़ नॉर्थ इंडिया चेयरमैन पीसी सिंह के घर पड़े छापे के बाद करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का पता चला था। ईओडब्ल्यू के मुताबिक घर से 1 करोड़ 65 लाख नकदी, लगभग $18500 विदेशी मुद्रा, 80 लाख के सोने के जेवरात, करोड़ों की 17 संपत्तियों के दस्तावेज, 48 बैंक खातों, 8 लग्जरी गाड़ियों का खुलासा हुआ हैं। संस्थाओं, स्कूल और निजी सभी खातों को सीज कराए गए। ईओडब्ल्यू ने नकदी और गोल्ड आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया था। बाद में बिशप और उसके परिजनों के नाम 127 बैंक खातों का भी पता चला था। जिसमें करोड़ों रुपए FD का भी खुलासा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications