Jabalpur News: अस्पताल है कि ये कचरा घर? तमतमाएं कलेक्टर ने ठेकेदार को जुर्माने के साथ लगाई फटकार

(Jabalpur News) मप्र में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अक्सर उठने वाले सवालों के बीच सबसे पहले स्थानीय प्रशासन को कोसा जाता है। सरकारी अस्पतालों में चकाचक सफाई और पार्किंग व्यवस्था ठेकेदारों के जिम्मे है। लेकिन जबलपुर के जिला अस्पताल में अचानक कलेक्टर ने धावा बोला, तो हालात देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बजबजाती गंदगी और बेतरतीब पार्किंग देख उन्होंने ठेकदार को जमकर फटकार लगाई, फिर तगड़े जुर्माने के निर्देश भी दिए।

जब कलेक्टर ने अस्पताल में बोला धावा..

जब कलेक्टर ने अस्पताल में बोला धावा..

जबलपुर के सरकारी जिला विक्टोरिया अस्पताल के स्टाफ में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप गया, जब अचानक कलेक्टर पहुंच गए। अपने ढर्रे के हिसाब से ड्यूटी कर स्टाफ की पहले उन्होंने खबर ली। फिर अस्पताल परिसर और वार्ड में भर्ती मरीजों के आसपास गंदगी देख वह भड़क गए। मौके पर मौजूद स्टाफ एम कोई सॉरी सर..जी सर बोलता दिखा, तो कुछ जिम्मेदार मौके से गायब हो गए। लेकिन कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. रुके नहीं। उन्होंने अस्पताल के सभी जरुरी इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।

भाईसाब ये अस्पताल है, कचरा घर नहीं..समझे

भाईसाब ये अस्पताल है, कचरा घर नहीं..समझे

अस्पताल के स्टाफ और मौके पर मौजूद सफाई व्यवस्था के कर्मचारियों की उस वक्त सिट्टी पिट्टी गुम हो गई, जब कलेक्टर ने वार्ड और शौचालयों में गंदगी देखी। उन्होंने अपने अंदाज में जिम्मेदारों को खरी-खरी सुनाई। फिर अस्पताल की साफ़-सफाई के लिए आउटसोर्स पर नियुक्त एजेंसी पर 25 हजार रुपए का तगड़ा जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि शासन की आंखों में धूल झोंककर किसी भी कीमत पर ठेकेदारी नहीं चलेगी। कलेक्टर बोले कि वह दोबारा फिर आएंगे, यदि साफ़-सफाई ईमानदारी से होती नहीं दिखी तो फिर ठेका निरस्त कर एजेंसी को ब्लेक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

OPD का सूचना पटल ना रहे खाली

OPD का सूचना पटल ना रहे खाली

अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की कई बार यह शिकायत रही कि उन्हें डॉक्टर की ड्यूटी के बारे में जानकारी नहीं लग पाती। कोई सही जानकारी भी नहीं देता और उन्हें घंटों चिकित्सकीय परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ता है। OPD सूचना पटल खाली रहता है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि डाक्टर्स का ड्यूटी चार्ट हर रोज अपडेट रहना चाहिए, साथ ही सूचना पटल पर जानकारी लिखी रहे। अब शिकायतें आने पर प्रभारी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

चाइल्ड ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट का होगा सौन्दर्यीकरण

चाइल्ड ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट का होगा सौन्दर्यीकरण

जिन वार्डों में रिनोवेशन का कार्य आवश्यक है, उसके लिए कलेक्टर ने बारिश बाद काम शुरू करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल की चाइल्ड ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट का निरीक्षण भी किया। बच्चों को इलाज के दौरान स्वस्थ, साफ़-सुथरा माहौल मिल सकें, इसके लिए इस यूनिट का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। कलेक्टर इलैयाराजा टी. ने सख्त लहजे में अस्पताल के CMHO और सिविल सर्जन से कहा है कि वह अब जरा बहे लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: रिश्वतखोरी के रावण का कब होगा अंत?, 5 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया SDM का बाबू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+