Jabalpur News: अब सुअर खरीदोगे तो सीधे जेल जाओंगे, जानिए कलेक्टर ने क्यों लगाई पाबंदी
(Jabalpur News) जिले में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप और सुअरों की लगातार होती मौत ने प्रशासन के होश उड़ा दिए है। जबलपुर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने जिले में सुअरों की खरीदी पर पाबंदी लगा दी हैं। प्रशासन ने संक्रमण और संक्रामक पशु रोग अधिनियम के तहत उसके मांस की खरीदी बिक्री पर भी रोक लगाई है। दरअसल पिछले एक पखवाड़े में जिले बड़ी तादात में सुअरों की मौत हुई। जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

पिछले दिनों शहर में कुछ इलाकों में सुअरों की संदिग्ध मौत हुई थी। जिसके बाद 21 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से 6 सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद सुअरों के आश्रय स्थलों में आवाजाही पर रोक लगाई गई। पशु विभाग जानवरों में इस फ्लू के नियंत्रण रोकथाम में जुटा ही था, कि अन्य इलाकों से भी सुअरों की मौत की ख़बरें आने लगी। जिसके बाद कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने किसी भी रूप में सुअरों की खरीदी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उल्लंघन करने वाले दोषियों को सीधे जेल भेजा जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि सुअर पालक और इसका धंधा करने वाले सुअरों के मांस का क्रय-विक्रय भी नहीं कर सकेंगे।

बघराजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा भयाभय स्थिति है। इसके आसपास क्षेत्रों में रोजाना सुअरों की मौत की सूचनाएं पशु विभाग में पहुंच रही है। बीते एक पखवाड़े में लगभग 200 सुअरों की मौत का दावा किया जा रहा है। इससे पशु विभाग भी चिंतित हो गया है। ऐसे प्रभावित क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सैम्पल जुटाए जा रहे है। कुछ रहवासी क्षेत्रों में मृत सुअर फेंके जाने से हंगामे की स्थिति भी बनी। जिसके बाद प्रशासन ने मृत सुअरों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर जमीन में गहरे गड्ढे में गाड़ने के निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications