Jabalpur News: अब हाई क्वालिटी ड्रोन कैमरों के जरिए संपत्ति की नपाई, जबलपुर में तैयार होगा थ्री डी मॉडल

(Jabalpur News) शहर में जमीनों की सही नपाई के लिए नगर निगम राजस्व विभाग को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन बहुत जल्द जबलपुर में अफसर बिना फील्ड में जाए किसी भी संपत्ति का सही नाप जोख पता कर लेंगे। इसके लिए शहर में थ्री डी मॉडल तैयार करने की योजना है। जिसमें 5 हाई क्वालिटी कैमरों से लैस ड्रोन के जरिए नपाई की जाएगी। इससे संपत्तियों की वास्तविक स्थिति पता चल सकेंगी।

jabalpur

जबलपुर नगर निगम सीमा में दर्ज संपत्तियों में अधिकांश ऐसी संपत्तियां भी है, जिन पर कई मंजिल निर्माण है लेकिन निगम प्रशासन के रिकॉर्ड में खाली भू-खंड के रूप में संपत्ति दर्ज है। इससे सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। नगर निगम को संपत्ति की वास्तविक स्थिति के हिसाब से निर्धारित सालाना टैक्स नहीं मिल पाता। फील्ड में काम करने वाले अमले के पास वसूली के अलावा इतना वक्त नहीं रहता है कि वह हर संपत्ति का नाप कर सकें। उतने संसाधन भी मुहैया नहीं है।

लेकिन बहुत जल्द यह काम आसान होने जा रहा है। अधिकारी बिना फील्ड पर जाए संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर लेंगे। इसके लिए 5 हाई क्वालिटी वाला ड्रोन अपनी भूमिका निभाएंगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. का कहना है कि जबलपुर का थ्री डी मॉडल तैयार होगा। नगर निगम सीमा क्षेत्र के 260 वर्ग किमी का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। इमेज के जरिए संपत्तियों की लंबाई, चौढ़ाई और ऊंचाई पता की जा सकेंगी। इससे जिला स्तर पर राजस्व विभाग को भी सहूलियत होगी, वही निगम सीमा में आने वाली संपत्तियों के सही टैक्स का निर्धारण भी हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक नगर निगम रिकॉर्ड में कई ऐसी भी संपत्तियां है, जिनका इस्तेमाल रहवासी दर्ज है, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित हो रही है। नए थ्री डी मॉडल से इस तरह की विसंगतियों को दूर करने में भी मदद मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+