Jabalpur News: छठ पूजा के लिए जबलपुर में जगमगाएंगे नर्मदा घाट, सूर्य उपासना के पर्व पर उमड़ेगा भक्ति का सैलाब
(Jabalpur News) उत्तर भारतीयों के पवित्र पर्व छठ पूजा के लिए जबलपुर में विशेष तैयारियां की गई है। नगर निगम प्रशासन द्वारा नर्मदा तटों के अलावा तालाबों पर पर्व की छंटा बिखेरने ख़ास इंतजाम किए है। साफ़ सफाई के साथ दूधिया रोशनी से ये घाट जगमगायेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूजा स्थलों पर फायर सेफ्टी, एंम्बुलेंस, बचाव दल, पीने का पानी और पार्किंग का इंतजाम भी किया गया है।

उत्तर भारतीयों का पवित्र पर्व छठ शुरू हो गया है। व्रतधारी महिलाएं सूर्य उपासना में लीन हो गई है। जबलपुर में छठ महापर्व की छंटा बिखेरने नगर निगम प्रशासन ने ख़ास इंतजाम किए है। सूर्य देव को अर्ध्य देने के लिए नर्मदा के घाटों और तालाबों की साफ़ सफाई के साथ उन्हें दूधिया रोशनी से रोशन किया गया हैं। घाट वाले मार्गों पर व्रतधारी महिलाओं को आवाजाही में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बेरीकेडिंग भी की गई है। उन स्थलों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आयोजन स्थलों पर उत्तर भारतीय बिहार महासंघ के सदस्य भी तैनात रहेंगे। ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते समस्याओं का समाधान हो सकें।
व्रतधारी महिलाओं को पूजा अर्चना के लिए 18 स्थलों को सजाया सवारा गया है। आज सुबह से ही व्रतधारी महिलाएं इन स्थलों पर पहुंची और श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। इससे एक दिन पहले सभी जगहों का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम के अधिकारियों ने जायजा लिया था। इस महापर्व के दौरान जो कमियां थी, उन्हें निगम प्रशासन को दुरुस्त करने निर्देश दिए गए थे। दो दिनों तक इन जगहों पर आस्था का सैलाब दिखाई देगा। आपको बता दें जबलपुर में बड़ी तादात में उत्तर भारतीय निवास करते है। हर साल नर्मदा के घाटों और तालाब पर इस पर्व के दौरान आस्था के कई रंग देखने को मिलते है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि ज्यादा गहरे पानी में उतरकर पूजा न करें और सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications