Jabalpur News: बरेला में ज्वेलर्स दुकान में बमबाजी, बाइक सवारों के आतंक से मची दहशत
(Jabalpur News) जबलपुर का ग्रामीण बरेला इलाके का मार्केट बमबाजी की वारदात से दहल उठा। रात के वक्त नेहा ज्वेलर्स के सामने से गुजरे बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना में दुकान संचालक समेत वहां मौजूद कुछ लोग बाल-बाल बचे। पुलिस ने मामला केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापरियों में आक्रोश है। उनकी मांग है कि हमलवारों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।

दीपावली में एक तरफ जहां पटाखों के धमाके हो रहे है, वही शातिर बदमाश प्रवृत्ति के तत्व घातक सुअर मार बमों से हमला कर रहे है। जबलपुर के बरेला इलाके में इसी तरह हुई वारदात ने दहशत फैला दी। नेहा ज्वेलर्स दुकान पर जब कुछ कुछ ग्राहक मौजूद थे, उसी वक्त बाइक सवार कुछ तत्व बमबाजी करते हुए फरार हो गए। जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और घटना स्थल से एक जिंदा बम और अन्य दो फूटे बमों के अवशेष बरामद किए गए है।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वही घटना स्थल पर दुकान संचालक के बयान दर्ज किए गए है। ज्वेलर्स दुकान संचालक का कहना है कि वह हमलावरों को देख नहीं पाया। बाइक चला रहा शख्स कपड़े से मुंह ढका हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक को जब तक देख पाते उनकी दुकान पर बमों से हमला कर दिया। पुलिस को आशंका है कि दुकान संचालक और हमलावरों के बीच कोई पुरानी रंजिश का यह नतीजा है। हालाँकि इस बात से दुकान संचालक ने इंकार किया है। पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने कई जगहों के CCTV फुटेज खंगाले है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications