Jabalpur News: बीजेपी नेत्री सना खान मर्डर केस, जांच के दायरे में कांग्रेस MLA संजय शर्मा, रेत माफिया अरेस्ट
Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में नागपुर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी सना खान केस में अब जांच दायरा बढ़ता ही जा रहा हैं। पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर देवरी से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा का नाम भी पूछताछ की फेहरिस्त में शामिल किया गया हैं।
नागपुर पुलिस ने विधायक को हाजिर होने नोटिस जारी किया हैं। लेकिन शर्मा ने अपने वकील के जरिए अपना पक्ष रखने की बात कही। सनसनीखेज इस हत्याकांड में विधायक शर्मा का नाम मृतका के कातिल पति अमित साहू से पूछताछ और कॉल डिटेल के आधार पर आया हैं।
इसके बाद सियासी गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चा हैं। पुलिस की माने तो आरोपी अमित और विधायक शर्मा के बीच गहरे संबंध थे। सना भी विधायक को जानती थी। कई बार आरोपी अमित की शर्मा से फोन पर बात होने की जानकारी का दावा भी किया जा रहा हैं।

दूसरी तरफ इस मामले में जबलपुर पुलिस की मदद से नागपुर पुलिस ने रेत माफिया रविशंकर उर्फ़ रब्बू पहलवान को भी अरेस्ट किया हैं। आरोप है कि रब्बू को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी थी। बावजूद इसके उसने यह जुर्म छिपाया और आरोपी की भागने में मदद की। आपको बता दें रब्बू यादव काफी वक्त से रेत और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हैं। उसका बेटा भी कई अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा हैं।
तीसरी बार रिमांड
मुख्य आरोपी अमित की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह के इनपुट पुलिस को मिल रहे है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हत्याकांड में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। सना की लाश घटना के 22 दिन बाद भी नहीं मिली हैं। वहीं दो दिन पहले मृतका की मां ने अमित पर हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस की एक टीम यूपी के वाराणसी भी पहुंची हैं।












Click it and Unblock the Notifications