Jabalpur News: बिशप पीसी सिंह ने पचमढ़ी में भी किया 300 करोड़ का फर्जीवाड़ा ! राजदार सुरेश जैकब अरेस्ट
(Jabalpur News) ईसाई धर्मगुरु और चर्च ऑफ़ नार्थ इंडिया के पूर्व चेयरमैन बिशप पीसी सिंह की एक और कारगुजारी सामने आई है। उसके राइट हैंड माने जाने वाले ख़ास राजदार सुरेश जैकब, रचना सिंह, बीके सिंह और अन्य ने गैंग बनाकर 300 करोड़ का फर्जीवाड़ा भी किया। मप्र के हिल स्टेशन पचमढ़ी में क्राइस्ट चर्च की बेशकीमती जमीन खुर्द-बुर्द करने का भी आरोप है। जिसके आधार पर एक और केस दर्ज करते हुए राजदार सुरेश जैकब को गिरफ्तार किया है।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में 300 करोड़ का फर्जीवाड़ा
पूर्व बिशप पीसी सिंह मामले की खुलती जा रही फाइलों में अब मप्र के पचमढ़ी में 300 करोड़ के फर्जीवाड़े का भी पता चला है। EOW के हाथ लगे अहम सबूतों में यह बात सामने आई कि MP के इस हिल स्टेशन में क्राइस्ट चर्च की 1 लाख 5 हजार 837 वर्ग फुट बेशकीमती जमीन थी। जिसे पीसी सिंह और उसके सहयोगियों ने एक गैंग बनाकर खुर्द-बुर्द कर दिया। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगने दी। ये संगीन आरोप नागपुर डायसिसन ट्रस्ट एसोसिएशन (एनडीटीए) से जुड़े है। नितिन लारेंस इस मामले में कई सबूत जांच टीम को सौंपे है।

बिशप गैंग में इन लोगों की रही भूमिका
नागपुर के नितिन लारेंस ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें आरोप लगाए गए है कि बिशप करोड़ों की हेरा-फेरी अकेले नहीं करता था। बल्कि उसने एक गैंग बना ली थी। जिसमें मुख्य रूप से उसका राइट हैंड माने जाने वाला जबलपुर क्राइस्ट चर्च स्कूल का मैनेजर सुरेश जैकब था। उसके अलावा रचना सिंह, संजय सिंह और बीके सिंह भी शामिल रहे। जो किसी भी मामले में विरोध करने वालों को अपने तरीके मैनेज कर लेते थे। इस आधार पर सालों साल काली कमाई का गोरखधंधा चलता रहा।

एक और केस दर्ज, ख़ास राजदार जैकब अरेस्ट
EOW की टीम ने बिशप पीसी सिंह समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। पचमढ़ी की बेशकीमती जमीन का सौदा जिन लोगों के साथ किया गया, उनका भी पता किया जा रहा है। वही बिशप के ख़ास राजदार सुरेश जैकब से पिछले दिनों पुलिस ने कई राज उगलवाए थे। जिसमें शुरू से ही उसकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। 300 करोड़ के फर्जीवाड़े के सबूत मिलते ही जैकब को अरेस्ट कर लिया गया है।

बिशप का जर्मनी कनेक्शन बना रहस्य
गिरफ्तारी के पहले पीसी सिंह जर्मनी में सैर सपाटा कर रहा था। इससे पहले भी कई मर्तबा वह जर्मनी जाता रहा। EOW यह पता लगाने में जुटी है कि क्या बिशप जर्मनी जैसे देशों में यहां के फर्जीवाड़े की कमाई निवेश कर रहा था या फिर दूसरा और कोई कनेक्शन है? द साइनोड आफ द चर्च आफ नार्थ इंडिया के पूर्व जनरल सेक्रेट्री डेनिस लाल के भी विदेश जाने की खबर ईओडब्ल्यू को लगी, जिसके बाद जांच टीम ने उसे दिल्ली से तलब किया। डेनिस भी पीसी सिंह बेहद करीबी बताया जाता है।

विदेशी मुद्रा मिलने की भी चल रही जांच
8 सितंबर को पीसी सिंह के घर और दफ्तर में ईओडब्ल्यू ने छापा मारा था। जिसमें करोड़ों की नकदी, दर्जनों बैंक अकाउंट, गोल्ड ज्वैलरी और विदेशी करेंसी मिली थी। विदेशी करेंसी किस आधार पर बिशप घर में रखा था, इस सिलसिले में जांच टीम ने आरोपी से भी पूछताछ की थी। लेकिन उसके जबाब ईओडब्ल्यू टीम के गले नहीं उतरे। शक यह भी जाहिर किया जा रहा है कि कही धर्मांतरण के लिए विदेशी फंड का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा था?
{document1}












Click it and Unblock the Notifications