MP Weather Updarte: पहली बारिश से जबलपुर भी हुआ तरबतर, उमस भरी गर्मी से हलाकान लोगों को मिली राहत
MP Weather Updarte: मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंद्रदेव मेहरबान हुए और रविवार की दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। आसमान पर बादलों की खेप एक दिन पहले से मंडरा रही थी। तेज बारिश कुछ देर ही सही लेकिन मौसम में ठंडक घुल गई। बाद में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटो में तेज बारिश के आसार हैं। संभाग के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। जबलपुर के लोग बीते दस दिन से तेज उमस भरी गर्मी से परेशान थे। चंबल-मालवा अंचल के कुछ जिलों में तूफ़ान का सर देखा गया था। खूब बारिश हुई।

लेकिन महाकौशल अंचल मानसून की एंट्री के लिए बेताब रहा। मंडला-सिवनी से मानसून ने आमद दी। जबलपुर में दोपहर को कुछ देर की तेज बारिश ने जहां लोगों को राहत दी, तो वहीं कई क्षेत्रों में जल-प्लावन जैसे हालात भी निर्मित हो गए। कई क्षेत्रों में घंटो बिजली गुल रही।
इस बारिश से जिले के किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट भी जारी हैं। वर्तमान में एक्टिव वेदर सिस्टम का असर 4-5 दिन रहने की संभावना जताई जा रही हैं। उसके बाद दो-तीन दिन ब्रेक के बाद जबलपुर और आसपास के जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू होगा। जबलपुर में जिन निचले इलाकों में जल भराव की संभावना है, वहां प्रशासन ने बड़े नालों की सफाई में कई टीमें लगा दी हैं। वहीं किसी जगह अतिक्रमण के कारण यदि बारिश का पानी रुक रहा है, तो उन स्थानों चिन्हित कर सोमवार से बुलडोजर चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications