Jabalpur Airport : डी-रोस्टर हुए दो पायलट, डुमना रनवे से आगे निकल गया था विमान

सिविल एविएशन नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में मार्च 2022 को हुए हादसे के मामले में बड़ी विमान चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

जबलपुर, 29 जून: एयरलाइंस की फ़्लाइट रनवे के आगे निकल जाने के मामले में DGCA ने बड़ी कार्रवाई की है। 12 मार्च 2022 को दिल्ली से उड़ान भरकर जबलपुर पहुंचा विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से आगे निकल गया था। जिसमें सवार यात्री दहशत में आ गए थे। मामले की जांच होने पर विमान चालक दो पायलट दोषी पाए गए, जिन्हें डी-रोस्टर किया गया है। यानि अब दोनों पायलट को नए सिरे से एक साल की ट्रेनिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। फिट पाए जाने के बाद ही इन्हें विमान की जिम्मेदारी सौपीं जाएगी।

airport

सिविल एविएशन नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में मार्च 2022 को हुए हादसे के मामले में बड़ी विमान चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त रनवे से आगे विमान निकलने के आरोप में उस विमान के दो चालकों को डी-रोस्टर कर दिया गया। आपको बता दे कि दिल्ली से उड़ान भरकर एयरलाइंस की फ्लाइट जबलपुर पहुँची थी, तभी एयरपोर्ट पर रनवे से आगे विमान निकल गया था। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच पूरी होने के बाद डीजीसीए ने विमान के दोनों चालकों को दोषी पाया है।

flight

पायलट फिर लेंगे ट्रेनिंग
DGCA की गाइडलाइन के मुताबिक डी-रोस्टर हुए विमानन कर्मचारी को दोबारा ट्रेनिंग करना अनिवार्य है। बगैर एक साल की ट्रेनिंग के विमान चालक अनफिट करार दिया जाता है। जबलपुर डुमना एयरपोर्ट प्रकरण में जिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई हुई, उन्हें भी एक साल की नए सिरे से ट्रेनिंग लेना होगा, उसके बाद निर्धारित प्रावधानों के तहत यदि चालक फिट पाए जाते है, तो आगे विमान उड़ाने की जिम्मेदारी सौपी जायेगी। एयरलायंस के जिस ATR 72 विमान को लेकर यह कार्रवाई हुई, उसमें 22 यात्री सवार थे। रनवे से आगे विमान के निकलने पर यात्रियों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। हालाँकि इससे यात्रियों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा था, सभी सुरक्षित थे। बताया गया था कि विमान का एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया था।

ये भी पढ़े-2 घंटे की स्मार्ट बारिश ने 'Smart City जबलपुर' की खोली पोल, बने बाढ़ जैसे हालात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+