Jabalpur News: एडवोकेट अनुराग साहू सुसाइड केस, वकील संगठनों का अल्टीमेटम, 11 अक्टूबर से आंदोलन
(Jabalpur News) एडवोकेट अनुराग साहू सुसाइड केस की जांच को लेकर अधिवक्ता संगठनों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। वकील संगठनों की डिमांड है कि सुसाइड के कारणों का पता लगाकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वकीलों ने 11 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर उग्र आंदोलन करेंगे।

न्यायिक इतिहास की सबसे बड़ी घटना के रूप में चर्चित जबलपुर के एडवोकेट अनुराग साहू ने 30 सितंबर को ख़ुदकुशी कर ली। साथी अधिवक्ताओं ने आरोप लगाए गए थे कि दुष्कर्म के आरोपी निलंबित टीआई संदीप अयाची की जमानत अर्जी के विरोध के दौरान संबंधित कोर्ट के जज के द्वारा कोई टिप्पणी की गई। जिससे आहत होकर अनुराग घर पहुंचा और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद हाईकोर्ट में जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना भी हुई थी। जिसके बाद तनाव के हालात भी बन गए थे। मौके पर हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा था।
घटना के एक हफ़्ते बाद भी ख़ुदकुशी के कारणों का अब तक खुलासा न होने से अधिवक्ता संगठन खफा है। इस सिलसिले में हाईकोर्ट बार एसोशिएसन, जिला अधिवक्ता संघ समेत कई वकील के संगठनों ने संयुक्त बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया है कि यदि पुलिस 48 घंटे के अंदर जांच पूरी करके घटना की सही वजह का खुलासा नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में वकील समुदाय आंदोलन करने बाध्य होगा। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा है कि 11 अक्टूबर से प्रदेशभर की अदालतों से कार्य से विरत रहने का फैसला भी लिया जा सकता है। वही मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही ख़ुदकुशी के सही कारणों को पता चल सकेगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications