Jabalpur News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ग्रेनेड शिफ्टिंग के दौरान हादसा, डेटोनेटर फटने से घायल हुआ एक कर्मचारी
मध्य प्रदेश की आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री के फिलिंग सेक्शन में फिर बड़ा हादसा हुआ। डेटोनेटर फटने से एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। जीएम ने जांच के निर्देश दिए है।

Accident during grenade shifting in Ordnance Factory: जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया में फिर एक बार हादसा हुआ। मल्टी मोड हेंड ग्रेनेड को शिफ्ट करने के दौरान डेटोनेटर फट गया। जिसकी लपटों में एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इधर फैक्ट्री के जीएम अशोक कुमार ने घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर दी हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले फिलिंग स्टेशन की एक बिल्डिंग में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। कर्मचारी यूनियन ने सुरक्षा संबंधी इंतजामों को और दुरुस्त करने की मांग उठाई हैं।

सेना के लिए बम-गोला बारूद उत्पाद बनाने वाली जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान फिलिंग स्टेशन-9 में काम करने के दौरान एक कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गया। रोहित राजधर नाम का कर्मचारी ग्रेनेड की शिफ्टिंग कर रहा था। बताया गया कि ग्रेनेड एक ट्रे से दूसरी ट्रे में शिफ्ट करने के दौरान डेटोनेटर फट गया। जिससे उठी आग की लपटों में वह बुरी तरह झुलस गया। घटना की खबर आग की तरह फैली तो फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया। फ़ौरन घायल कर्मचारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जीएम अशोक कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया और फिर अस्पताल में भर्ती कर्मचारी का हालचाल जानने पहुंचे। जीएम ने कहा है कि हादसे की मूल वजह क्या था, इसकी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उच्च अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी गई। वहीं कर्मचारी संगठनों ने बढ़ते इस तरह के हादसों पर भी चिंता जताई। यूनियन का कहना है कि कुछ समय पहले भी हादसा हुआ था। उपकरणों की जांच और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की गई हैं। फिलहाल कर्मचारी की हालत में सुधार हो रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications