जबलपुरः प्रेमिका का अश्लील वीडियो दोस्तों को दिया फिर 5 युवकों ने 7 महीने तक ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 10वीं क्लास की एक छात्रा के साथ ब्लैकमेल कर पांच आरोपितों ने 7 महीने तक गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपित बीते 7 महीने से छात्रा के साथ रेप कर रहे थे।

7 महीने से रेप कर रहे थे पांचों युवक

7 महीने से रेप कर रहे थे पांचों युवक

आरोपितों के पास छात्रा का एक अश्लील वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर सभी आरोपित उसके साथ 7 महीने से रेप कर रहे थे। पीड़िता सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। छात्रा को इलाके में ही रहने वाले एक अमीन नाम के युवक ने उसे पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिया

प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिया

इस दौरान आरोपित अमीन ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे उसने अपने साथियों शफीक, सोनू, उदय और शानू को भी लड़की का अश्लील वीडियो सौंप दिया। इसके बाद सभी आरोपित छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीनों तक उसे अपने हवस का शिकार बना रहे थे। बुधवार को छात्रा किसी काम से बाजार जा रही थी।

ब्लैकमेल कर करते थे गैंगरेप

ब्लैकमेल कर करते थे गैंगरेप

तभी आरोपितों ने उसे रास्ते में रोक लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे बाइक पर बैठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां आरोपितों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता ने माता-पिता को घटना के बारे में बताया

पीड़िता ने माता-पिता को घटना के बारे में बताया

घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को शाम के वक्त आरोपित घर के पास छोड़कर चले गए। इसके बाद पीड़िता ने सारी घटना माता-पिता को बताई। माता-पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ देर बाद ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+