International Yoga Day 2023: जबलपुर नहीं आएंगे पीएम मोदी, UN के इवेंट में होंगे शामिल, कयासों पर लगा विराम

International Yoga Day 2023: मध्य प्रदेश के जबलपुर में इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया हैं। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्र-राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। पीएम मोदी के आने के भी कयास लगाए जा रहे थे। आयोजन के ठीक पांच दिन पहले अब यह तय हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग दिवस पर जबलपुर विजिट नहीं होगी। उनका कार्यक्रम यूएन में तय हो गया। वह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र की अगुवाई करेंगे। उनके साथ यूएनजीए के अध्यक्ष साबा कोरोसी भी शामिल होंगे।

International Yoga Day 2023

इस शेड्यूल के पहले चर्चाओं का बाजार गर्म था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को जबलपुर में होने वाले मुख्य समारोह में आ सकते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर ऐसे किसी भी कार्यक्रम की सूचना जारी नहीं हुई थी। फिर भी प्रशासन और पार्टी स्तर पर जबलपुर में सभी अलर्ट थे।

तमाम कयासों के बीच पीएम मोदी के ऑफिशियल शेड्यूल का इंतजार हो रहा था। जो 16 जून को जारी हो गया। यूएन का कार्यक्रम जारी होते ही अब उनके जबलपुर विजिट का सस्पेंस भी खत्म हो गया हैं। इस खबर के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली हैं।

International Yoga Day 2023 jabalpur

जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने कई तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच यदि पीएम पहुंचते तो उनके प्रोटोकॉल के मुताबिक अलग से अन्य कई व्यवस्थाएं भी करना पड़ती। अब प्रशासन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तय गाइड लाइन के मुताबिक प्रोग्राम भव्य रूप देने तैयारियों में जुटा हैं।

सेना के गैरिसन ग्राउंड में मुख्य आयोजन रखा गया हैं। कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने बताया कि यहां लगभग 15 हजार योगाभ्यासी रहेंगे। इसके साथ ही रानीताल, आयुर्वेदिक कॉलेज ग्राउंड, नगर निगम के 50 उद्यानों में भी जुटने वाले लोगों को योग करने की व्यवस्था रखी गई हैं। स्कूलों में योग ट्रेनिंग शुरू हो गई हैं। पर्यटन स्थल मदन महल, भेड़ाघाट और बरगी डेम में लोग योग करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+