Indian Railway: रीवा-इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का शैड्यूल जारी, छिंदवाड़ा-नैनपुर-सिवनी का सफ़र हुआ आसान
जबलपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा के रास्ते नई ट्रेन रीवा-इतवारी-रीवा की नियमित सेवाएं 27 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। रेलवे ने अधिकृत तौर पर इसका टाइम टेबिल भी जारी कर दिया है।

Indian Railway: रीवा से अब महाराष्ट्र नागपुर तक सीधी रेल कनेक्टविटी बढ़ गई हैं। जबलपुर के रास्ते इतवारी तक यह ट्रेन 27 अप्रैल से नियमित संचालित होगी। रेल प्रशासन ने ट्रेन रूट के साथ शैड्यूल भी जारी कर दिया हैं। इससे विंध्य-विदर्भ के बीच मुसाफिरों का सफ़र और आसान हो गया हैं।
पहले यह ट्रेन जबलपुर से इतवारी तक संचालित हो रही थी। फिर रीवा तक बढ़ाई गई। लेकिन अब छिंदवाड़ा जंक्शन भी जुड़ गया है। इससे यात्री सुविधाओं के साथ आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेगी और क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिनाँक 27 अप्रैल 2023 से रीवा स्टेशन से गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी (वाया जबलपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा) साप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और 26 अप्रैल 2023 से इतवारी स्टेशन से गाड़ी संख्या 11755 इतवारी-रीवा (वाया छिंदवाड़ा, नैनपुर, जबलपुर) साप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार सोमवार को ट्रेन की नियमित सेवा रहेगी।
गाड़ी संख्या 11756 रीवा से इतवारी अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से 17:20 बजे प्रस्थान कर सतना 18:10 बजे, मैहर 18:43 बजे, कटनी 19:35 बजे, जबलपुर 21:30 बजे पहुंचकर अगले दिन नैनपुर 02:05 बजे, सिवनी 03:39 बजे, चौरई 04:12 बजे, छिंदवाड़ा 05:15 बजे, सौसर 06:50 बजे, सावनेर 07:22 बजे और 08:40 बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 11755 इतवारी से रीवा अपने प्रारंभिक स्टेशन इतवारी से 17:30 बजे प्रस्थान कर सावनेर 18:01 बजे, सौसर 18:33 बजे, छिंदवाड़ा 20:30 बजे, चौरई 21:32 बजे, सिवनी 22:02 बजे, नैनपुर 23:31 बजे पहुँचकर अगले दिन जबलपुर 03:55 बजे, कटनी 05:20 बजे, मैहर 06:13 बजे, सतना 07:05 बजे और 08:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलितव् तृतीय श्रेणी, 13 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे। बीच में आईआरसीटीसी की बेवसाईट में किराये को लेकर बनी असमंजस की स्थिति का भी निराकरण हो गया हैं।












Click it and Unblock the Notifications