Indian Railway: कोटा रेलवे स्टेशन की बदल रही तस्वीर, नए रूप में नजर आएगा डकनिया तलाव

पश्चिम मध्य रेल जोन के कोटा रेलवे स्टेशन की फ्रंट साइड डिजाइन फाइनल होने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।

kota station

Indian Railway: पश्चिम मध्य रेल जोन के कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों के पुनर्विकास ने गति पकड़ ली हैं। कोटा और डकनिया तलाव स्टेशनों के के विकास कार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही हैं। नए स्वरुप में दोनों ही स्टेशनों में नए विकास कार्य 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।

डकनिया तलाब स्टेशन के पुनर्विकास का काम अक्टूबर 2024 तक और कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डकनिया तलाव स्टेशन के फ्रंट और रेयर स्टेशन बिल्डिंग का फाउंडेशन कार्य किया जा रहा है। प्लेटफार्म तथा रेल लाइनें का अर्थ वर्क भी प्रगति पर है।

कोटा रेलवे स्टेशन
कोटा रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रूपये 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

kota railway

डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन
कोटा मंडल में डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई कॉर्ड लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य 111.19 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है।

इसी प्रकार कोटा स्टेशन भवन की फ्रंट साईड की डिजाईन फ़ाइनल हो जाने के बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है और कार्य प्रगति पर है।
कोटा स्टेशन की प्रगति:
• गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का कार्य पूरा हो चुका है।
• प्लेटफार्म संख्या 04 की तरफ अस्थाई कार्यरत टिकट काउन्टर का कार्य पूर्ण।
• प्लेटफार्म संख्या 04 पर अस्थायी अपर क्लास प्रतीक्षालय एवं महिला प्रतीक्षालय का कार्य पूर्ण।
• सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

डकनिया तलाव स्टेशन की प्रगति:
• ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण।
• क्लाइंट कार्यालय का कार्य पूर्ण।
• साइट ऑफिस का कार्य पूर्ण।
• कार्यस्थल की मिट्टी सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण ।
• प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण।
• स्टेशन पर रिले रूम का कार्य पूर्ण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+